शीला रमानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

सुरग् में शीला रमानी। शीला रमानी (२ मार्च १९३२[१] – १५ जुलाई २०१५), जिनको शीला केवलरमानी के नाम से भी जाना जाता है, हिन्दी फ़िल्मों की अभिनेत्री थी। उनको हिन्दी फ़िल्मों में लाने का श्रेय चेतन आनन्द को जाता है। वो टैक्सी ड्राइवर, नौकरी फ़िल्म में अपनी भूमिका से प्रसिद्ध हुयीं। उनका जन्म सिन्ध हुआ और उस प्रान्त से हिन्दी सिनेमा में आने वाली कुछ गिने-चुने कलाकारों में से एक थीं।

शीला रमानी
चित्र:Surang 1953.jpg
सुरग् में शीला रमानी।

साँचा:italic titleसाँचा:namespace detect

जीवनी

उनको ५० के दशक की शुरुआत में मिस शिमला का ख़िताब मिला। उनको ज़्यादातर ऊँचे घरानों की नई पीढ़ी की लड़की के ही रोल मिला करते थे। अपने मामा (शेख़ लतीफ़) के कहने पर उन्होंने १९५६ में एक पाकिस्तानी फ़िल्म अनोखी में प्रमुख किरदार अदा किया। बाद में उनको फ़िल्में मिलना बन्द हो गयीं और उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फ़िल्मों, जैसे जंगल किंग (१९५९) और द रिटर्न ऑफ़ सुपरमैन (१९६०), में भी छोटी भूमिकाएँ निभाईं।
बाद में उन्होंने महू के रहने वाले एक पारसी जाल कावस्जी से विवाह रचाया और मुंबई, न्यूयॉर्क, कोलम्बो तथा ऑस्ट्रेलिया में रहीं।

१५ जुलाई २०१५ को महू में निधन हो गया।[२]

फ़िल्मी सफ़र

१९५० के दशक में उनको कुछ रोचक फ़िल्में मिलीं। १९६० में बनी पहली सिन्धी फ़िलम अबना में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई और इस फ़िल्म में उनकी छोटी बहन का रोल साधना ने निभाया था। जब साधना उनके पास उनका ऑटोग्राफ़ माँगने गईं तो शीला ने कहा कि तुम मेरा ऑटोग्राफ़ क्या माँग रही हो एक दिन ऐसा आयेगा जब मैं तुम्हारा ऑटोग्राफ़ माँगूंगी। उनकी बात सच साबित हुयी।[३]

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ