विश्व शतरंज चैंपियनशिप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मैग्नस कार्लसन नॉर्वे से मौजूदा विश्व चैंपियन

विश्व शतरंज चैंपियनशिप शतरंज के विश्व विजेता खिलाड़ी निश्चित करने के लिए खेली जाने वाली प्रतियोगिता हैं। माना जाता है कि आधिकारिक विश्व चैम्पियनशिप आम तौर पर 1886 में शुरू कि गयी थी जब यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में दो प्रमुख खिलाङी, जोहान ज़ुकेर्तोर्त और विल्हेम स्टेनिज एक मैच खेले थे। मौजूदा विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन तत्कालीन चैंपियन विश्वनाथन आनंद को हराने के बाद खिताब जीता है।[१]

इतिहास

विश्व शतरंज चैंपियन की अवधारणा 19 वीं सदी में उभरा और खिताब "विश्व चैंपियन" 1845 में दिखाई दिया। इस समय के बाद से विभिन्न खिलाङी विश्व चैंपियन के रूप में प्रसिद्ध थे, पर माना जाता है कि आधिकारिक विश्व चैम्पियनशिप आम तौर पर 1886 में शुरू कि गयी थी जब यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में दो प्रमुख खिलाङी, जोहान ज़ुकेर्तोर्त और विल्हेम स्टेनिज एक मैच खेले थे। 1948 तक विश्व चैम्पियनशिप प्रतियोगिताओं खिलाङी के बीच निजी तौर पर व्यवस्थित किये मैच थे, इस वजह से खिलाड़ियों को धनराशि को खुद से जुटाना पडता था।

कारपोव और कास्परोव युग

कारपोव का 1970 के दशक और 1980 के दशक का प्रभुत्व था। उन्होंने साबित किया कि वह दुनिया में सबसे मजबूत खिलाड़ी है जब उन्होंने दो बार अपना विश्व खिताब की रक्षा कि थी। उनकी "बोआ कंस्ट्रिकटर" शैली विरोधियों को निराश कर देती थी। उस ही समय गैरी कास्पारोव खेलने की अपनी आक्रामक शैली के साथ करण प्रसिद्ध हो रहे थे।

कारपोव अंततः एक आक्रामक गैरी कास्परोव को अपना खिताब खो दिया। उन दोनों ने पांच करीबी विश्व चैम्पियनशिप मैचों लडे, जिनमें से सभी कास्पारोव द्वारा जीते गए। इस प्रकार कास्पारोव शतरंज के सुपरस्टार बन गए।

विभाजित खिताब (1993–2005)

1993 में, कास्पारोव और चैलेंजर नाइजेल शॉर्ट फाइड के भीतर भ्रष्टाचार और व्यावसायिकता की कमी की शिकायत की और पेशेवर शतरंज एसोसिएशन (पीसीए) स्थापित करने के लिए फाइड से विभाजित हो गए। इस से दो अलग विश्व चैंपियन हुए। दोनों संगठनों के विश्व चैंपियन का फैसला करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, दोनों टूर्नामेंट मे चैलेंजर्स तय करने के लिए अलग योग्यता प्रारूप था।

पुनः एकीकृत खिताब (2006–वर्तमान)

तोपालोव और क्रामनिक के बीच एकीकरण मैच 2006 में आयोजित किया गया था। काफी विवाद के बाद, यह क्रामनिक ने जीता। क्रामनिक इस प्रकार कास्पारोव के बाद से पहली बार एकीकृत और निर्विवाद विश्व शतरंज चैंपियन बने। विश्वनाथन आनंद 2007 में विश्व शतरंज चैंपियन बने, वह 2013 तक खिताब बरकरार रखा और 2013 मे नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से खिताब हार गए।

विश्व चैंपियन

निर्विवाद विश्व चैंपियन (1886-1993)

# नाम वर्ष देश उम्र
1 विल्हेल्म स्टाइनिट्ज़ 1886–1894 Flag of Austria-Hungary (1869-1918).svg ऑस्ट्रिया-हंगरी (बोहेमिया)
साँचा:flag
50–58
2 एमानुएल लास्कर 1894–1921 Flag of Germany (1867–1919).svg Flag of Germany (3-2 aspect ratio).svg जर्मनी 26–52
3 जोस राउल कैपाब्लैंका 1921–1927 साँचा:flag 33–39
4 अलेक्जेंडर एलेखाइन 1927–1935
1937–1946
साँचा:flagicon फ्रांस
साँचा:flagicon रूस
35–43
45–54
5 मैक्स एउवे 1935–1937 साँचा:flag 34–36
6 मिखेल बौट्विन्निक 1948–1957
1958–1960
1961–1963
साँचा:flag 37–46
47–49
50–52
7 वसीली स्म्य्स्लोव 1957–1958 साँचा:flag 36
8 मिखाइल ताल 1960–1961 साँचा:flag 24
9 तिग्रन पेत्रोसिअन 1963–1969 साँचा:flag 34–40
10 बोरिस स्पस्स्क्य 1969–1972 साँचा:flag 32–35
11 बॉबी फिशर 1972–1975 साँचा:flag 29–32
12 ऐनैटोली कार्पोव 1975–1985 साँचा:flag 24–34
13 गैरी कास्परोव 1985–1993 साँचा:flag
साँचा:flag
22–30

साँचा:col-begin साँचा:col-2

फाइड विश्व चैंपियन (1993–2006)

नाम वर्ष देश उम्र
ऐनैटोली कार्पोव 1993–1999 साँचा:flag 42–48
अलेक्जेंडर खलिफ्मान 1999–2000 साँचा:flag 33
विश्वनाथन आनंद 2000–2002 साँचा:flag 31–33
रुस्लान पोनोमरिओव 2002–2004 साँचा:flag 19–21
रुस्तम कसिम्द्ऴनोव 2004–2005 साँचा:flag 25
वेस्सेलिन तोपालोव 2005–2006 साँचा:flag 30

साँचा:col-2

क्लासिकल विश्व चैंपियन (1993–2006)

नाम वर्ष देश उम्र
गैरी कास्परोव 1993–2000 साँचा:flag 30–37
व्लादिमीर क्रैमनिक 2000–2006 साँचा:flag 25–31

साँचा:col-end

निर्विवाद विश्व चैंपियन (2006–वर्तमान)

# नाम वर्ष देश उम्र
14 व्लादिमीर क्रैमनिक 2006–2007 साँचा:flag 31–32
15 विश्वनाथन आनंद 2007–2013 साँचा:flag 38–43
16 मैग्नस कार्लसन 2013–वर्तमान साँचा:flag 22

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।