विकिपुस्तक

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(विकिग्रन्थ से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

विकिपुस्तक (अंग्रेजी:Wikibooks) विकिमीडिया संस्थान द्वारा चलायी जानेवाली एक विकिमीडिया परियोजना है, जो मुक्त पाठ्य पुस्तकों को बनाने और उसके विकास के लिए आरम्भ किया गया है। इसमें कोई भी लिख सकता है और पहले से बनी पुस्तकों को बड़ा कर सकता है या नयी पुस्तकें बना सकता है।

इतिहास

10 जुलाई 2003 को विकिपीडिया के सदस्य कार्ल विक के अनुरोध पर विकिपुस्तक को खोला गया था। उन्होंने कार्बनिक रसायन और भौतिकी जैसे विषयों पर पाठ्यपुस्तक के लिए एक विकि परियोजना बनाने का अनुरोध किया था। इसके भीतर दो छोटे परियोजना शुरू किए गए थे, जिसमें एक विकिजूनियर था और दूसरे का नाम विकिवर्सिटी था। कुछ ही समय बाद विकिवर्सिटी को विकिपुस्तक की तरह एक अलग परियोजना के रूप में शुरू कर दिया गया।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ