रहीम का मकबरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ाना का मकबरा

रहीम का मकबरा
रहीम का मकबरा is located in नई दिल्ली
रहीम का मकबरा
India New Delhi के नक़्शे पर अवस्थिति
सामान्य जानकारी
स्थापत्य कला मुगल वास्तुकला
कस्बा या शहर साँचा:ifempty
देश भारत
निर्देशांक स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
पूर्ण 1598 ई.में
खोली गई साँचा:ifempty
नष्ट साँचा:ifempty
डिजाइन और निर्माण
ग्राहक मुगल साम्राज्य
Number of कमरे साँचा:ifempty

अब्दुर्रहीम ख़ान-ए-ख़ाना मुगल बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक हिंदी के सुप्रसिद्ध कवि थे। रहीम का मकबरा दिल्ली के निजामुद्दीन पूर्व में मथुरा रोड पर स्थित है। इस मकबरे का निर्माण रहीम की पत्नी द्वारा करवाया गया था जिसका निर्माण कार्य सन् 1598 ई में पूर्ण हुआ। सन् 1627 में आगरा में मृत्यु के बाद रहीम को इस मकबरे में बनी कब्र में दफनाया गया था।[१][२]

रहीम का मकबरा मुगल बादशाह हुमायूं के मकबरे और सूफी संत हजरत निजामुद्दीन की दरगाह के नजदीक ग्रांड ट्रंक रोड पर बनवाया गया था। ये मकबरा मुगल स्थापत्य का एक उत्कृ्ष्ट नमूना था। लेकिन 1753 में दिल्ली में सफदरजंग के मकबरे के निर्माण के लिए इस मकबरे की खूबसूरत और नक्काशीदार संगमरमर और बलुआ पत्थर की टाइल्स को निकाल लिया गया जिसके बाद ये मकबरा उजाड़ खण्डहर में तब्दील हो गया।

संरक्षण

सदियों तक बदहाली झेलने के बाद इंटर ग्लोब फाउंडेशन और आगा खान सांस्कृतिक ट्रस्ट के संयुक्त प्रयास से वर्तमान में इस ऐतिहासिक इमारत के संरक्षण का कार्य चल रहा है।[३]

सन्दर्भ