रणधीर प्रकाशन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

यह हिन्दी पुस्तकों के एक प्रमुख प्रकाशक हैं। भारतीय हिन्दी ज्ञान साहित्य हमारे पूर्वज, ऋषि-मनीषियों की विलक्षण मेधा से मिला वरदान है। हमारा प्रकाशन संस्थान “रणधीर प्रकाशन ” पिछले लगभग 40 वर्षो से निरंतर हिन्दी पुस्तकों का प्रकाशन कर रहा है। अत्यन्त अल्प साधनों एवं सामान्य पुस्तकों के प्रकाशन से हुई यह शुरुआत आज हमारे पाठकों के प्रेम से एक विशाल अभियान मे परिवर्तित हो चुकी है। पिछले चार दशको से निरंतर हम धार्मिक,पूजा-पाठ, गीता, रामायण, पुराण, तंत्र-मंत्र, कर्मकाण्ड, योग एवं ज्योतिष की लगभग 1000 पुस्तकें प्रकाशित कर रहे हैं. भारतीय हिन्दी ज्ञान-साहित्य की अप्राप्य, दुर्लभ पुस्तकों को सरल भाषा में उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना ही हमारे संस्थान का परम उदेश्य है।

हमारे प्रकाशन अभियान की सफलता इस बात पर निर्भर है कि पाठक और जिज्ञासु पुस्तकों द्वारा अर्जित ज्ञान का स्वयं की कल्पनाशील गतिविधियो और प्रश्नों की सहायता से मनन – चिंतन के दौरान निजी जीवन मे कितना अनुसरण करते है। हमारे प्रकाशन संस्थान की मान्यता है कि यदि स्वतंत्रता दी जाए तो ऋषि-मुनियो ,तांत्रिको द्वारा उपलब्ध ज्ञान सामग्री से जुड़कर और जूझकर नए ज्ञान का सृजन किया जा सकता है।

हमारे प्रकाशन द्वारा प्रकाशित दुर्लभ, गोप्य एवं अप्राप्य ग्रंथ इस बात का प्रमाण है कि किसी भी ज्ञान को एक सुदृढ़ प्राचीर से आवृत्त कर देने और भारतीय प्राचीन ज्ञान को लुप्त रखने की प्रवृत्ति का हम समर्थन नहीं करते।

रणधीर प्रकाशन द्वारा प्रकाशित ज्ञान साहित्य की पुस्तकों का मूल्यांकन इस तथ्य से भी प्रमाणित होगा कि यह ज्ञान-गंगा नयी और पुरानी पीढी के मानसिक दबाव और कठिनता को दूर करके जीवन को सरल और समृद्ध बनाने मे कितना प्रभावी सिद्ध हुई है।

सर्वविदित है कि हिन्दी भारत और विश्व मे सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओ में से एक है । हिंदी भाषा में प्रकाशित भारतीय ज्ञान साहित्य ( धर्म, अध्यात्म, दर्शन, तंत्र-मंत्र, ज्योतिष, कर्मकाण्ड आदि) का अनन्त विस्तार कल्पना की सीमा से भी परे है। ऐसे गूढ एवं असीम विषयो को उजागर करना ही हमारा लक्ष्य है। हमारा उद्देश्य मात्र व्यावसायिक न होकर पुस्तकों के माध्यम से भारतीय ज्ञान को अधिकाधिक लोगों तक प्रचारित करना है।

हमारी संस्था द्वारा प्रकाशित भारतीय ज्ञान का यह भंडार – हिन्द महासागर से भी गहन , भारत के भौगोलिक विस्तार से भी अधिक व्यापक, हिमालय के शिखरो से भी ऊंचा एवं ब्रह्म की अवधारणा से भी अधिक सूक्ष्म है। इस पर हमें गर्व है ।

शब्द और भाषा

भाषा की न्यूनतम इकाई वाक्य है और वाक्य की न्यूनतम इकाई शब्द है | वर्णो अथवा अक्षरों का ऐसा समूह जिसका कोई अर्थ हो “शब्द ” कहलाता है | दूसरे अर्थ में कहें तो एक या अधिक वर्णों से बनी हुई स्वतंत्र सार्थक ध्वनि ही “शब्द ” है | प्रत्येक शब्द से जो अर्थ निकलता है , वह अर्थ–बोध कराने वाली शब्द की ही शक्ति है | भारतीय संस्कृति में इसलिए शब्द को ब्रह्म कहा गया है |

इसी प्रकार भाषा व्यक्त नाद की वह समष्टि है जिसकी सहायता से किसी समाज या देश के लोग अपने मनोगत भाव तथा विचार प्रकट करते है|भाषा अभिव्यक्ति का सर्वाधिक विश्वसनीय माध्यम है | यह हमारे व्यक्तित्व निर्माण, विकास और हमारी अस्मिता एवं सांस्कृतिक पहचान का साधन भी है | भाषा के बिना मनुष्य सर्वथा अपूर्ण है और अपने इतिहास तथा परंपरा से पूर्णतया विच्छिन्न है | भाषा का सम्बन्ध एक व्यक्ति से लेकर विश्व – सृष्टि तक है | व्यक्ति और समाज के मध्य में आने वाली इस परम्परा से अर्जित संपत्ति के अनेक रूप है |भाषा की सम्पदा के सदुपयोग का सबसे सुदृढ़ प्रमाण है, ज्ञानार्जन | भाषा के बिना की सम्भावना क्षीण है |

भाषा मे ही किसी राष्ट्र का प्राचीन साहित्य सुरक्षित रहता है | जिसके अध्ययन से तत्कालीन सामाजिक–सांस्कृतिक जीवन, ज्ञान–विज्ञान और कला आदि का परिचय जन – मानस को मिलता है | प्राचीन भारतीय साहित्य, संस्कृत एवं हिंदी भाषा में ही है | भारतीय संस्कृति व ज्ञान– विज्ञान के परिचायक एवं मूल स्रोत – वेद, उपनिषद , पुराण , रामायण , गीता, षट्दर्शन , मन्त्र संहिताए, तंत्र शास्त्र एवं मन्त्र शास्त्र आदि ग्रन्थ हिंदी एवं संस्कृत में ही मूल रूप से संरक्षित है |

अगाध साहित्य, अपार शब्द भंडार, नवीन शब्द रचना की शक्ति और लालित्यपूर्ण अभिव्यंजना क्षमता जैसे विशेष गुणो के कारण संस्कृत एवं हिंदी का विश्व में बहुत महत्व है | यह भारतीय दैनिक जीवन के धार्मिक विधि–विधानों और संस्कारो की भाषाएं है | इन भाषाओ का सदुपयोग , संरक्षण एवं सम्मान प्रत्येक भारतीय का कर्त्तव्य है |

हिंदी–संस्कृत की अनेको ज्ञानवर्द्धक पुस्तकों के पठन-पाठन एवं वितरण से हम अपनी मातृभाषा, संस्कृति एवं ज्ञान को सुरक्षित समृद्ध सकते है |

मन्त्र रहस्य अष्टावक्र गीता ध्यान साधना पाराशर होरा शास्त्र मानसागरी शंकर दिग्विजय अवधूत गीता शिव संहिता हठयोग प्रदीपिका अघोर तन्त्र काल सर्प योग लाल किताब का सरल अध्ययन वास्तुकला और भवन निर्माण विवेक चूड़ामणि इत्यादि अनेक ग्रन्थ। अधिक जानकारी हेतु, हमारी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल अवश्य देखे।

इन्हें भी देखें

टीका