रकसगंडा प्रपात

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

रकसगण्डा जलप्रपात छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध जलप्रपात है। यह सुरजपुर जिले के ‘बलंगी’ नामक स्थान पर रिहन्द नदी पर स्थित है। यहाँ नदी का पानी ऊंचाई से गिरकर एक संकरे कुण्ड में समाता है। इस कुण्ड की गहराई बहुत अधिक है।

कुण्ड से १०० मीटर लंबी सुरंग निकलती है। यह सुरंग जहाँ समाप्त होती है, वहाँ से रंग-बिरंगा जल निकलता रहता है। अपनी इस विचित्रता के कारण यह जलप्रपात लोगों को एक अनोखे प्राकृतिक सौन्दर्य का अहसास कराता है।