येलोनाइफ़

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Sǫ̀mbak'è
शहर
City of Yellowknife
येलोनाइफ़ का झंडा
ध्वज
Coat of arms of येलोनाइफ़
Coat of arms
Official logo of येलोनाइफ़
लोगो
उपनाम: "वाईके", "द नाइफ़", "द ब्लेड"[१]
ध्येय: Multum In Parvo (छोटी सी जगह में बहुत सारी चीजें)
साँचा:location map
देशकनाडा
प्रदेशनॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़
क्षेत्रउत्तरी स्लेव क्षेत्र
निर्वाचन क्षेत्र
जनगणना क्षेत्रक्षेत्र 6
स्थापना1934[२]
नगरपालिका1 जनवरी 1970
शासन
 • प्रणालीयेलोनाइफ़ नगर पालिका
 • मेयरमार्क हेक
 • वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारीडेनिस केफलस
 • सांसदमाइकल मैक्लियॉड
 • विधायक
क्षेत्र (सिर्फ़ भूमि)साँचा:infobox settlement/areadisp
 • थलसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • जलसाँचा:infobox settlement/areadisp
 • नगरीयसाँचा:infobox settlement/areadisp
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)१९,२३४
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
 • महानगर[३]१८,३५२
 • महानगर घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
वासीनामयेलोनाइफ़र
समय मण्डलपर्वतीय समय मंडल (एमएसटी) (यूटीसी-7)
 • ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰)MDT (यूटीसी-6)
कनाडियाई डाक कूटX1A
दूरभाष कोडक्षेत्र कूट 867
टेलीफोन एक्सचेंज444 445 446 669 765 766 767 873 920 999
- जीवन मूल्य117.5साँचा:ref
जीएनबीसी कूटLBAMG
वेबसाइटwww.yellowknife.ca
स्त्रोत:
Department of Municipal and Community Affairs,
Prince of Wales Northern Heritage Centre[४]
Yellowknife profile at the Legislative Assembly[५]
Canada Flight Supplement
साँचा:note2009 figure based on Edmonton = 100

साँचा:template other

येलोनाइफ़ (अंग्रेज़ी: Yellowknife; /ˈjɛlnf/; डोगरिब: साँचा:lang[६]) कनाडा के प्रान्त नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ की राजधानी और वहाँ का एकमात्र नगर है। यह ग्रेट स्लेव झील के उत्तरी किनारे पर येलोनाइफ़ नदी के उद्गम स्थल के पास और आर्कटिक वृत से लगभग साँचा:convert दक्षिण में स्थित है।

येलोनाइफ़ और इसके आसपास के जलाशयों का नामकरण, क्षेत्रीय डीन जाति के लोगों जिन्हें 'कॉपर इंडियन' या 'येलोनाइफ़ इंडियन्स' भी कहा जाता था, के नाम पर हुआ है। ये लोग आर्कटिक के तट पर ताँबे से बनी वस्तुओं का व्यापार किया करते थे। येलोनाइफ़ वर्तमान जनसंख्या मिश्रित है। उत्तरपश्चिमी प्रदेश की ९ आधिकारिक भाषाओं में से पाँच मुख्य रूप से येलोनाइफ़ में बोली जाती हैं। डोगरिब भाषा में शहर को 'Sǫ̀mbak'è' (सोम्बाक'ए) के नाम से जाना जाता है, जिसका अर्थ है ("जहाँ धन है")।[७][८]

येलोनाइफ़ की बस्तियों की स्थापना सन् 1934 में हुई मानी जाती है[२] जब यहाँ सोने की खदानों की खोज हुई थी। सोने की खुदाई का व्यापारिक कार्य जो आज भी जारी है सन १९३६ में शुरु हुआ था। येलोनाइफ़ इसके बाद जल्द ही नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ का मुख्य व्यापारिक और आर्थिक केंद्र बन गया और १९६७ में प्रान्त की राजधानी घोषित हो गया। १९८० में जब सोने का उत्पादन क्षीण पडने लगा तब येलोनाईफ़ मुख्यत: खदानों के शहर से बदलकर सरकारी गतिविधियों और प्रशासनिक कार्यों का केंद्र बन गया। हालांकि १९९० में येलोनाईफ़ के उत्तर में हीरे की खोज के बाद[९] यह एक बार फिर मुख्यतः खदानों का शहर हो गया। हाल ही के समय में येलोनाइफ़ में पर्यटन, यातायात और संचार भी मुख्य उद्योगों के रूप में सामने आए हैं।[१०]

इतिहास

सबसे पहले येलोनाइफ़ के क्षेत्र में देशज लोग बसते थे। 1930 युग तक डेटा के येलोनाइफ़ बे के पूर्व तरफ़ तक उनकी बस्तियाँ फैल गई थीं।[११] येलोनाइफ़ के वर्तमान नगर पालिका क्षेत्र को तब बनाया गया ता जब कुछ पूर्वेक्षक उसी समय पर शहर में जाँच करने के लिए गए थे।[१२] क्लोंडिक के लिए रवाना हुए एक इंस्पेक्टर ई.ए. ब्लैकेनी ने 1898 में पहली बार येलोनाइफ़ में सोने के खदान की खोज की। इस खोज को उस समय उतना आकर्षण नहीं मिला क्योंकि यह किसी भी और यूरोपीय बस्ती से बहुत ज़्यादा दूर था।[१३] 1920 युग के आखिर में कनाडा के आर्कटिक क्षेत्रों को जाँचने के लिए हवाई जहाज़ उड़ाए गए, और ग्रेट बेयर झील से यूरेनियम और चांदी के नमूने इकट्ठे किए गए।[१४] 1933 में हर्ब डिक्सन और जॉनी बेकर नामक दो पूर्वेक्षक ग्रेट बेयर झील से येलोनाइफ़ नदी पर नाँव चलाकर खानिजों की खोज करने लगे, और उन्हें येलोनाइफ़ नदी के रास्ते साँचा:convert दूर सोना मिला।[१५]

बैक बे से येलोनाइफ़। 1930 में यह जगह कई पुर्वेक्षकों का वास था।

उस साल जॉनी बेकर सोने की खदान के विकास दल के सदस्य बनकर लौटे ताकि वे और भी खदानों की खोज कर सके। 1934 में येलोनाइफ़ बे के पूर्व घाट पर सोना पाया गया, और काफी छोटे समय तक चले बरवाश खदान का विकास किया गया।[१६] कॉन खदान सबसे मशहूर खदान था और इसी के समाचारों के चलते येलोनाइफ़ को पहली बार 1936 से 1937 के बीच बसाया गया। यहाँ खुले कुछ पुराने व्यापार हैं कोरोना होटल, वीवर & डेवरो ट्रेडिंग, येलोनाइफ़ डाकघर और वाइल्डकैट कैफ़े। 1938 के ग्रीष्मकाल में और भी नए व्यापारों को स्थापित किया गया।

येलोनाइफ़ की आबादी 1940 तक एक हज़ार की हो चुकी थी, और 1942 तक येलोनाइफ़ क्षेत्र में पाँच सोने की खदानें खोजी जा चुकी थीं। शहर के उत्तरी छोड़ में एक विशाल खदान के खोज के बाद येलोनाइफ़ बस्ती की अपेक्षा समय भी बढ़ गई। हालाँकि 1944 तक सोने के उत्पादन पर रोक आ गई क्योंकि युद्ध के लिए आदमियों की आवश्यकता थी और खान में काम करने वालों को योद्धा बनाया गया था। 1939 से 1953 के बीच इस शहर को उत्तरी मामलों के विभाग द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिसे आज कनाडा सरकार के स्वदेशी और उत्तरी मामलों के विभाग के नाम से जाना जाता है।

यह एक छोटी सभा थी जो अर्ध रूप से चुनी हुई थी और इसके कुछ सदस्यों को नियुक्त किया गया था; यही सभी शहर के लिए सारे फैसले लेती थी। 1953 तक येलोनाइफ़ इतना बढ़ चुका था कि इसके लिए एक सभा और टाउन हॉल बनाया गया, और यह अपना नगर पालिका बन गया। सरकारी कर्मचारियों के वास का इंतज़ाम करने के लिए नए क्षेत्रों को विकसित किया गया।[१७] 1978 में सोवियत संघ का उपग्रह कोस्मोस 954 येलोनाइफ़ के पास धरती पर आकर गिरा। हालाँकि किसी की मृत्यु नहीं हुई, पर्यावरण में ज़रा-सा रेडियोधर्मी परमाणु ईंधन छोड़ दिया गया।[१८] 1 अप्रैल, 1999 को नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ के राजधानी के रूप में येलोनाइफ़ की भूमिका को कम कर दिया गया जब नूनावूत एक अलग क्षेत्र बन गया और इकालुइत को नूनावूत की राजधानी बना दिया गया। इसके साथ ही यह कनाडा के सबसे छोटे राजधानी का अपना पद भी खो बैठा। 2004 में येलोनाइफ़ का आखिरी खान बंद हो गया।[१९]

भूगोल

बर्फ में ढका येलोनाइफ़।

येलोनाइफ़ लॉरेंशियन पठार पर स्थित है, जो आखिरी हिम युग के दौरान ऊँचे पत्थरों में बदल गया था। आस-पास का परिदृश्य थोड़े-से ढलान पर बसा है, और ग्रेट स्लेव झील के पास भी बहुत सारे छोटे झील मौजूद हैं। स्प्रूस और बर्च जैसे पेड़ आम तौर पर यहाँ पाए जा सकते हैं। येलोनाइफ़ के ऊँचे अक्षांश की वजह से यहाँ दिन और रात के समयों में काफी अंतर होता है। दिसंबर में शहर को पाँच घंटों का दिवालय प्राप्त होता है और वहीं जून पर बीस घंटों का।[२०]

हालाँकि शीत ऋतु के समय यहाँ काफी ठंड होती है, शीत से ग्रीष्म के बीच के संक्रांति के दौरान हीट वेव महसूस होते हैं। यहाँ "वसंत" की लंबाई करीब 100 दिनों की है। अधिकांश वर्षा जून से अक्टूबर के बीच होती है; अप्रैल साल का सबसे सूखा महीना होता है और अगस्त सबसे भीगा। शीत में पड़ने वाली बर्फ वसंत तक भाप नहीं बनती। 2014 में Environment Canada ने बताया कि येलोनाइफ़ को बर्फ से ढके कैनेडियन नगरों में से सबसे ज़्यादा बर्फ प्राप्त होता है।[२१]

नगर

डाउनटाउन येलोनाइफ़

येलोनाइफ़ के पास ज़्यादातर दूसरे शहरों की तरह अलग-अलग वाणिज्यिक, औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र हैं। फ्रेम झील, निवेन झील, रेंज झील, और ओल्ड टाउन आवासीय सेक्टर हैं, जबकि कुछ आबादी डाउनटाउन की ऊँची इमारतों में भी रहती है।[२२] शहर के ज़्यादातर वाणिज्यिक क्रियाएँ डाउनटाउन में ही होते हैं, हालाँकि रेंज झील में दुकानें हैं। औद्योगिक क्रियाएँ सिर्फ काम झील और हवाई अड्डे के उपक्षेत्रों में ही होते हैं।[२३]

तैरनेवाले घर

जोलीफ द्वीप येलोनाइफ़ बे में मौजूद है और यह येलोनाइफ़ नगर के नियंत्रण के अंतर्गत आता है।[२४] यह द्वीप तैरनेवाले घरों के एक समुदाय से घिरा हुआ है, जहाँ पर लोग सरकार के नियंत्रण के बाहर 1978 से रह रहे हैं।[२५] शहर के साथ इनका संबंध खट्टा-सा रहा है क्योंकि ये तैरनेवाले घर बहुत प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं मगर उसी के साथ यहाँ के निवासी शहर के संसाधनों का उपयोग करते हुए भी टैक्स नहीं देते, जिसके कारण येलोनाइफ़ नगर कभी-कभी इस समुदाय के खिलाफ़ मुकदम खोलती है।[२६]

मीडिया

छाप

उत्तरी समाचार सेवा द्वारा प्रकाशित 'Yellowknifer' येलोनाइफ़ का मुख्य अखबार है, जिसे हर बुधवार और शुक्रवार को प्रकाशित किया जाता है। उत्तरी समाचार सेवा 'News/North' को भी हर सोमवार प्रकाशित करती है, जो पूरे नॉर्थवेस्ट टेरीटरीज़ में पढ़ी जाती है। यहाँ एक साप्ताहिक फ्रेंच अखबार 'L'Aquilon' भी है। 2011 से येलोनाइफ़ में 'Edge' नामक पत्रिका को बाँटा जाता रहा है जिसमें पूरे शहर के कलाओं, प्रतिस्पर्धाओं, लोगों, संस्कृति, अर्थव्यवस्था आदि के बारे में जानकारी होती है।

येलोनाइफ़ से दो पत्रिकाएँ प्रकाशित की जाती हैं: 'Above&Beyond' और 'Up Here', और दोनों ही उत्तर के जीवन के बारे में समाचार और लेख प्रकाशित होते हैं।

रेडियो

फ्रीक्वेंसी कॉल चिह्न ब्रांडिंग प्रारूप मालिक टिप्पणियाँ
FM 95.3 CBNY-FM CBC Music चुनिंदा संगीत, सार्वजनिक रेडियो कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्परेशन CBU-FM (वैंकूवर) को दोबारा ब्रॉडकास्ट करता है
FM 98.9 CFYK-FM CBC रेडियो वन वार्तालाप रेडियो, सार्वजनिक रेडियो कैनेडियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्परेशन CBC North का हिस्सा
FM 100.1 CJCD-FM 100.1 The Moose वयस्क-अनुकूल विस्टा ब्रॉडकास्ट ग्रुप
FM 101.9 CKLB-FM CKLB रेडियो: द वॉइस ऑफ़ डेनेंडे सामुदायिक रेडियो Native Communications Society of the Northwest Territories देशज सामुदायिक रेडियो
FM 103.5 CIVR-FM रेडियो टाइगा सामुदायिक रेडियो Société Radio Taïga फ्रेंच सामुदायिक रेडियो

दूरदर्शन

OTA चैनलl केबल कॉल चिह्न नेटवर्क टिप्पणियाँ
8 (VHF) 10 CFYK-DT CBC Television CBC North का मुख्य टीवी चैनल
11 (VHF) 9 CHTY-TV Aboriginal Peoples Television Network
13 (VHF) 4 CH4127 Ici Radio-Canada Télé सामुदायिक चैनल जो CBFT-DT (मॉन्ट्रियल) को दोबारा ब्रॉडकास्ट करता है

10 अगस्त 2012 को नासा ने कहा था कि वे इस शहर को मानने के लिए मंगल ग्रह के उस हिस्से का नाम "येलोनाइफ़" रखेंगे जहाँ क्यूरियोसिटी पहली बार उतरा था। ऐसा इसलिए क्योंकि उत्तर अमेरिका के भूवैज्ञानिक इतिहास को पढ़ते वक्त वैज्ञानिक येलोनाइफ़ क्षेत्र से ही शुरुआत करते हैं।[२७]

बहन शहरें

बाहरी कड़ियाँ

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. "Population and dwelling counts, for population centres, 2011 and 2006 censuses" स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।. Statistics Canada. Retrieved January 20, 2014.
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. Price, Ray. Yellowknife, Peter Martin Associates, Toronto, 1967. Page 22.
  14. Watt, Frederick B. Great Bear: A Journey Remembered, Outcrop, Yellowknife, 1980. ISBN 0-919315-00-3स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।.
  15. साँचा:cite web
  16. साँचा:cite web
  17. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  18. साँचा:cite web
  19. साँचा:cite web
  20. साँचा:cite web
  21. साँचा:cite web
  22. साँचा:cite web
  23. साँचा:cite web
  24. साँचा:cite web
  25. साँचा:cite web
  26. साँचा:cite web
  27. साँचा:cite news
  28. साँचा:cite book