यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
|
चित्र:CERN member states.svg सर्न के सदस्य देश | |
| स्थापना | साँचा:if empty |
|---|---|
| प्रकार | कण त्वरक प्रयोगशाला |
| मुख्यालय | जिनेवा |
| स्थान | स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। |
| स्थान | स्क्रिप्ट त्रुटि: "list" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। |
| साँचा:longitem क्षेत्र | साँचा:if empty |
| साँचा:longitem | 22 सदस्य देश एवं 8 पर्यवेक्षक देश |
| Leader | रॉबर्ट ऐमार (Robert Aymar) |
| साँचा:longitem | साँचा:if empty |
| जालस्थल | |
| साँचा:longitem | साँचा:if empty |
सर्न (Organisation Européenne pour la Recherche Nucléaire या CERN (फ़्रान्सीसी में) = यूरोपीय नाभिकीय अनुसन्धान संगठन) कण भौतिकी की विश्व की सबसे बड़ी प्रयोगशाला है। यह फ्रान्स और स्विट्जरलैण्ड की सीमा पर जिनेवा के उत्तर-पश्चिमी उपनगरीय क्षेत्र में है। इस संस्था में बीस यूरोपीय सदस्य देश हैं। इस समय लगभग २६०० स्थाई कर्मचारी एवं दुनिया भर के कोई ५०० विश्वविद्यालयों एवं ८० राष्ट्रों के लगभग ७९३० वैज्ञानिक एवं अभियन्ता कार्यरत हैं।
भारत भी इसका 2002 से इसका एक पर्यवेक्षक देश है। वर्तमान में भारत को 2017 में सहायक सदस्य ( Associate Member ) बनाया गया ।
कार्य एवं उद्देश्य
इसका प्रमुख उद्देश्य उच्च ऊर्जा भौतिकी से सम्बन्धित अनुसंधान करने के लिये विभिन्न प्रकार के कण त्वरकों का विकास करना है।
चित्र:CERN-aerial.jpg
स्विटजरलैण्ड से फ़्रान्स की ओर देखते हुए सर्न का विहंगम दृश्य।
चित्र:Cern-accelerator-complex.svg
सर्न के त्वरकों का जाल एवं परस्पर सम्बन्ध
सार्वजनिक प्रदर्शन
एक आम आदमी के लिए सर्न में निम्न सुविधाएँ उपलब्द्ध हैं:
- विज्ञान और नवप्रवर्तन का ग्लोब का निर्माण २००५ के अन्त में किया गया। यह रविवार को छोड़कर दिन के समय हमेशा खुला रहता है।
- कण भौतिकी के लिए माइक्रोकोस्म संग्रहालय - यह सर्न के इतिहास का दर्शन भी करवाता है।
इन्हें भी देखें
- वृहद हेड्रॉन संघट्टक (लार्ज हेड्रॉन कोलाइडर)
- राजा रामन्ना प्रगत प्रौद्योगिकी केन्द्र इन्दौर (RRCAT Indore)
- फर्मी लैब
- कण त्वरक
- अन्तरराष्ट्रीय रैखिक संघट्टक (International Linear Collider या ILC)