म्यित्चीना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
म्यित्चीना / म्यित्कीना
Myitkyina / မြစ်ကြီးနားမြို့

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: कचिन राज्य, बर्मा
जनसंख्या (२०१४): ३,०६,९४९
मुख्य भाषा(एँ): जिन्गपो, बर्मी
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

म्यित्चीना (बर्मी: မြစ်ကြီးနားမြို့), जिसे स्थानीय जिन्गपो भाषा में म्यित्कीना कहते हैं, बर्मा के उत्तर में स्थित कचिन राज्य की राजधानी है। यह बर्मा की राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से १,४८० किमी दूर और माण्डले से ७८५ किमी दूर, इरावती नदी के पश्चिमी किनारे पर स्थित है। यहाँ बर्मा का उत्तरतम रेल स्टेशन भी स्थित है।[१]

लोग

म्यित्चीना में जिन्गपो समुदाय की बहुसंख्या है, जो कचिन लोग भी कहलाते हैं। इनके अलावा यहाँ बहुत से बमर लोग भी रहते हैं। म्यित्चीना में कुछ भारतीय, नेपाली और चीनी लोग भी बसे हुए हैं। अधिकतर लोग थेरवाद बौद्ध मत और ईसाई मत के अनुयायी हैं, लेकिन कुछ सर्वात्मवाद, हिन्दू धर्मइस्लाम के अनुयायी भी म्यित्चीना में रहते हैं।[२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Myitkyina, Myanmar स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". Encyclopaedia Britannica Online. Retrieved 2009-03-29.
  2. "DK Eyewitness Travel Guide Myanmar (Burma)," DK Publishing, Penguin, 2014, ISBN 9781465433282