मनचली

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मनचली
चित्र:मनचली.jpg
मनचली का पोस्टर
निर्देशक राजा नवाथे
निर्माता राजा नवाथे
पटकथा जी॰ आर॰ कामथ
अभिनेता संजीव कुमार
लीना चन्दावरकर
संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
प्रदर्शन साँचा:nowrap 1973
देश भारत
भाषा हिन्दी

साँचा:italic title

मनचली 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है।[१] इसका निर्देशन और निर्माण राजा नवाथे द्वारा किया गया और संजीव कुमार, लीना चन्दावरकर, नज़ीमा और निरूपा रॉय मुख्य भूमिकाओं में हैं।[२] संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल हैं। इस विषय को 1981 की फिल्म नौकर बीवी का में दोहराया गया।

संक्षेप

कहानी एक अमीर, लेकिन बिगड़ैल लड़की, लीना (लीना चन्दावरकर) के बारे में है, जिसके चाचा और चाची उसकी संपत्ति का ख्याल रखते हैं। उसे संपत्ति केवल शादी करने के बाद मिलेगी। अब लीना के बचाव में सुशील कुमार (संजीव कुमार) आता है। इस संकट के समय में वह उसे एक समझौते का प्रस्ताव देता है, जिसमें दोनों एक संविदात्मक विवाह में प्रवेश करेंगे। जो केवल तब तक चलेगा जब तक लीना को धन प्राप्त नहीं हो जाता।

यह सब अच्छे से चलता रहता है। जब तक कि सुशील कुमार का हृदय परिवर्तन नहीं हो जाता है और वह पैसों के लिए लीना से दूर रहने लगता है। वह उसके अभिभावकों का भरोसा भी जीत लेता है। जो लीना के नाम धन देने की बजाय, अब एक घोषणा करते हैं कि सुशील संयुक्त मालिक रहेगा। लीना इस बात से क्रोधित हो जाती है। यहाँ तक ​​कि वह अपनी सबसे अच्छी दोस्त (नज़ीमा) के प्रति भी संदेह से देखने लगती है। कैसे लीना, सुशील के चंगुल से बच निकलती है, फिल्म की आगे की कहानी है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी गीत आनंद बख्शी द्वारा लिखित; सारा संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल द्वारा रचित।

क्र॰शीर्षकगायकअवधि
1."गम का फसाना बन गया अच्छा"किशोर कुमार4:33
2."तन मन धन सब है तेरा"मुकेश4:17
3."मिले कहीं दो अजनबी"किशोर कुमार5:04
4."कली कली चूमे गली गली घूमे"लता मंगेशकर5:08
5."ओ मनचली कहाँ चली"किशोर कुमार5:33

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ