मद्रास कैफ़े

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मद्रास कैफ़े
निर्देशक शूजित सरकार
निर्माता जॉन अब्राहम[१]
वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
रोनी लाहिड़ी[२]
लेखक सोमनाथ डे
शुबेन्दु भट्टाचार्य
अभिनेता जॉन अब्राहम
नर्गिस फ़ख़री
राशी खन्ना
संगीतकार शान्तनु मोइत्रा
छायाकार कमलजीत नेगी
संपादक चन्द्रशेखर प्रजापती
स्टूडियो जे ए एंटरटेनमेंट
राइज़िंग सन फ़िल्म्स
वितरक वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स
प्रदर्शन साँचा:nowrap [[Category:एक्स्प्रेशन त्रुटि: अनपेक्षित उद्गार चिन्ह "२"। फ़िल्में]]
  • August 23, 2013 (2013-08-23)
समय सीमा 130 मिनट[३]
देश भारत
भाषा हिन्दी
लागत ३५० मिलियन (US$४.५९ मिलियन)[४]

साँचा:italic title

मद्रास कैफ़े 2013 में प्रदर्शित भारतीय राजनैतिक रहस्यों पर आधारित फ़िल्म है जिसका निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।[५][६][७] फ़िल्म में जॉन अब्राहम, नर्गिस फ़ख़री और राशी खन्ना मुख्य अभिनय भूमिका में हैं।[१] फ़िल्म ८० के दशक और १९९० के पूर्वार्द्ध को प्रदर्शित कर रही है, जिस समय श्रीलंकाई में गृहयुद्ध चल रहा था और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकाण्ड को प्रदर्शित किया गया है लेकिन पात्रों का नाम परिवर्तन करके दिखाया गया है।[८][९]

पटकथा

फ़िल्म भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या पर आधारित है। फ़िल्म की शुरुआत इसी दृश्य के साथ होती है जिसमें रॉ एजेंट विक्रम सिंह (जॉन अब्राहम) चर्च में एक पादरी के सामने स्वीकार करता है कि उन्हें बचाया जा सकता था। वह पुरी कहानी बताता है कि कैसे अलगाववादी संगठन का मुखिया अन्ना (अजय रत्नम) पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या की साज़िश रचता है, क्योंकि उसे डर है कि वो सत्ता में दोबारा आ गए तो श्रीलंका में तनाव ख़त्म करने की दिशा में कड़े कदम उठा सकते हैं, जो वो नहीं चाहता था। विक्रम सिंह को भारत सरकार, श्रीलंका भेजती है ताकि वो वहां की सरकार की मददगार तमिल अलगाववादी संगठन से लड़ने के लिए कर सके। विक्रम को उसके सीनियर अफ़सर रॉबिन दत्त उर्फ़ आरडी (सिद्धार्थ बसु) कहते हैं कि वो श्रीलंका में बाला (प्रकाश बेलावाड़ी) को रिपोर्ट करे।

कलाकार

  • जॉन अब्राहम - विक्रम सिंह
  • नर्गिस फ़ख़री - जया
  • राशी खन्ना - सिंह की पत्नी, रुबी सिंह
  • अजय रत्नम - अलगाववादी संगठन का मुखिया अन्ना
  • लीना मारिया पॉल - एक तमिल विद्रोही
  • टिनू मेनाचेरी - एक तमिल विद्रोही
  • सिद्धार्थ बसु - रोबिन दत्त, रॉ का एक प्रमुख कार्यकर्त्ता
  • एंजेनिलो डायस - श्रीलंका का एक मन्त्री
  • पियूष पाण्डे - भारत का केबिनेट सचिव

संगीत

मद्रास कैफ़े
टु मद्रास कैफ़े संगीत सूची शान्तनु मोइत्रा द्वारा
जारी अगस्त 2013
रिकॉर्डिंग 2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत सूची
भाषा हिन्दी
लेबल टी-सीरीज़

साँचा:italic titleसाँचा:main other

क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."सुन ले रे"अली हयातपपन5:11
2."अजनबी"ज़ेबुनिसा बंगाशज़ेबुनिसा बंगाश5:17
3."खुद से" पपन4:49
4."सुन ले रे (पुनः)"अली हयातपपन3:58
5."मद्रास कैफ़े शीर्षक"  4:04
6."कांस्पीरेसी"  3:07
7."एंट्री टु जाफना"  1:06
8."शीर्षक गीत"  3:16
कुल अवधि:30:46

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite news
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite news
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite news
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web

बाहरी कड़ियाँ