बहुजन समाज पार्टी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
बहुजन समाज पार्टी
Elephant Bahujan Samaj Party.svg
भा नि आ स्थिति राष्ट्रीय पार्टी
दल अध्यक्ष मायावती
महासचिव

सतीश चन्द्र मिश्र

  • आर. श्रीधर
  • अशोक सिद्धार्थ
  • आर.ए. मित्तल
  • मेवालाल गौतम
  • मुनकाद अली
नेता राज्यसभा सतीश चन्द्र मिश्र
गठन April 14, 1984; साँचा:time ago (1984-त्रुटि: अमान्य समय।-14)
मुख्यालय 11, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड,
नई दिल्ली - 110001
गठबंधन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (कर्नाटक, मध्य प्रदेश, एवं राजस्थान में) (२०१८ से)
लोकसभा मे सीटों की संख्या
१० / ५४३
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
५ / २४५
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
१ / ४०३
उत्तर प्रदेश विधानसभा
६ / २००
राजस्थान विधानसभा
२ / २३०
मध्य प्रदेश विधानसभा
२ / ९०
छत्तीसगढ़ विधानसभा
२ / ७०
उत्तराखंड विधानसभा
१ / ११७
पंजाब विधानसभा
१ / ९०
हरियाणा विधानसभा
१ / २२५
कर्नाटक विधानसभा
१ / २४३
बिहार विधानसभा
विचारधारा आंबेडकरवाद
रंग   नीला
जालस्थल bahujansamajparty.net
Election symbol
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव

बहुजन समाज पार्टी (अंग्रेजी: Bahujan Samaj Party; लघुरूप: बसपा) सार्वभौमिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के सर्वोच्च सिद्धांतों की सोच वाला, भारत का एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल है। इसका गठन मुख्यत: एक क्रांतिकारी सामाजिक और आर्थिक आंदोलन के रूप में काम करने के लिए किया गया है जो भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतन्त्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समानता दिलाने, उनमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिए कार्य करती है जैसा भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित है। इसका गठन मुख्यत: भारतीय जाति व्यवस्था के अन्तर्गत सबसे नीचे माने जाने वाले बहुजन, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक शामिल हैं, ऐसे समाज का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया गया था, जिनकी जनसंख्या भारत देश में 85% है।[१][२][३]इस दल का दर्शन बाबासाहेब आम्बेडकर के मानवतावादी दर्शन व बौद्ध दर्शन से प्रेरित है।

संक्षिप्त इतिहास

बसपा का गठन उच्च प्रोफ़ाइल वाले करिश्माई लोकप्रिय नेता कांशीराम द्वारा 14 अप्रैल 1984 में किया गया था। इस पार्टी का राजनीतिक प्रतीक (चुनाव चिन्ह) एक हाथी है। 13 वीं लोकसभा (1999-2004) में पार्टी के 14 सदस्य थे। 14 वीं लोक सभा में यह संख्या 17 और 15 वीं लोक सभा में यह संख्या 21 थी। वर्तमान अर्थात 16वीं लोकसभा में बसपा का कोई प्रतिनिधि नहीं था। 17वीं लोकसभा में बसपा ने फिर से वापसी की और 10 सांसद उसके लोकसभा में पहुँचे। बसपा का मुख्य आधार उत्तर प्रदेश है और पार्टी ने इस प्रदेश में कई बार अन्य पार्टियों के समर्थन से सरकार भी बनाई है। मायावती कई वर्षों से पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

बहुजन शब्द का इतिहास

बहुजन शब्द तथागत बुद्ध के धर्मोपदेशों (त्रिपिटक) से लिया गया है, तथागत बुद्ध ने कहा था बहुजन हिताय बहुजन सुखाय उनका धर्म बहुत बड़े जन-समुदाय के हित और सुख के लिए हैं।

नेतृत्व

राज्यसभा

क्रम सांसद नियुक्ति तिथि निवृत्ति तिथि संदर्भ
रामजी गौतम २ नवंबर २०२० १ नवंबर २०२६ [५]
सतीश चंद्र मिश्रा ५ जुलाई २०१६ ४ जुलाई २०२२
अशोक सिद्धार्थ ५ जुलाई २०१६ ४ जुलाई २०२२
वीर सिंह २६ नवंबर २०१४ २५ नवंबर २०२०
राजाराम २६ नवंबर २०१४ २५ नवंबर २०२०

सत्रहवीं लोकसभा

क्रम निर्वाचन क्षेत्र निर्वाचित सांसद टीप संदर्भ
सहारनपुर हाजी फ़ज़लुर्रहमान [६]
बिजनौर मलूक नागर
नगीना गिरीश चंद्र
अमरोहा कुंवर दानिश अली
अम्बेडकर नगर रितेश पाण्डेय
श्रावस्ती राम शिरोमणि वर्मा
लालगंज संगीता आजाद
घोसी अतुल राय
जौनपुर श्याम सिंह यादव
१० गाजीपुर अफजाल अंसारी

चुनावी प्रदर्शन

लोकसभा

लोकसभा चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत लड़ी सीटों पर मत % राज्य (सीटें) संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
नौंवीं लोक सभा १९८९ 245 4 2.07 4.53 पंजाब (१)
उत्तर प्रदेश (३)
[७]
दसवीं लोक सभा १९९१ 231 3 1.61 3.64 मध्य प्रदेश (१)
पंजाब (१)
उत्तर प्रदेश (१)
[८]
ग्यारहवीं लोक सभा १९९६ 210 11 4.02 11.21 मध्य प्रदेश (२)
पंजाब (३)
उत्तर प्रदेश (६)
बारहवीं लोक सभा १९९८ 251 5 4.67 9.84 हरियाणा (१)
उत्तर प्रदेश (४)
[९]
तेरहवीं लोक सभा १९९९ 225 14 4.16 9.97 उत्तर प्रदेश (१४)
[१०]
चौदहवीं लोकसभा २००४ 435 19 5.33 6.66 उत्तर प्रदेश (१९) [११]
पंद्रहवीं लोकसभा २००९ 500 21 6.17 6.56 उत्तर प्रदेश (२०)
मध्य प्रदेश (१)
[१२]
सोलहवीं लोकसभा २०१४ 503 0 4.19 -
सत्रहवीं लोकसभा २०१९ ३८३ १० २,२२,४६,५०१ ३.६७ उत्तर प्रदेश (१०)
[१३]

उत्तर प्रदेश विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत लड़ी सीटों पर मत % संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
१२वीं विधानसभा 1993 164 67 11.12 28.52
१३वीं विधानसभा 1996 296 67 19.64 27.73
१४वीं विधानसभा 2002 401 98 23.06 23.19
१५वीं विधानसभा २००७ 403 206 30.43 30.43
१६वीं विधानसभा २०१२ 403 80 25.95 25.95
१७वीं विधानसभा २०१७ 403 19 22.24 22.24
१८वीं विधानसभा २०२२ ४०३ १,१८,७३,१३७ १२.८८ १२.८८

मध्यप्रदेश विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
१७वीं लोकसभा २०१८ २२७ १९,११,६४२

राजस्थान विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
१७वीं विधानसभा २०१८ १४,१०,९९५

छत्तीसगढ़ विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
पांचवी विधानसभा २०१८

बिहार विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
१७वीं विधानसभा २०२० ८० ६,२८,९४४ १.४९ [१४]

पंजाब विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
विधानसभा २०२२ २,७५,२३२ १.७७ <ref>

उत्तराखंड विधानसभा

विधानसभा सत्र चुनाव वर्ष सीटें प्राप्त मत संदर्भ
लड़ीं जीतीं संख्या %
६वीं विधानसभा २०२२ ७० २,५९,३७१ ४.८२ <ref>

उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत

11 मई 2007 को घोषित विधान सभा चुनाव परिणामों के पश्चात् उत्तर प्रदेश राज्य में 1991 से 15 वर्षों तक त्रिशंकु विधान सभा का परिणाम भुगतने के बाद भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य में स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर सत्ता में आयी। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मुख्यमंत्री के रूप में उत्तर प्रदेश में अपने चौथा कार्यकाल शुरू करते हुए 13 मई 2007 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 50 अन्य मन्त्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। बहुजन शब्द का सबसे पहले इस्तेमाल गौतम बुद्ध ने किया था।साँचा:cn

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. यूपी: मायावती ने बदला प्रदेशाध्यक्ष, मुस्लिम को हटाकर अति पिछड़ा पर दांव aajtak.in नई दिल्ली, १६ नवंबर २०२०
  5. बसपा से खीरी के रामजी गौतम बने राज्यसभा सांसद livehindustan.com 3 नवंबर 2020
  6. १७वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  9. १२वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  10. १३वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  11. १४वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  12. १५वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  13. १७वीं लोकसभा बसपा सदस्य सूची भारत की संसद-लोकसभा
  14. बिहार विधानसभा साधारण चुनाव नवंबर- २०२० के परिणाम- दलवार स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। eciresults हिन्दी १० नवंबर २०२०