फाल्कन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
फाल्कन
प्रकाशक मार्वल कॉमिक्स
पहला अवतरण कैप्टन अमेरिका #११७ (१९६९)
रचेता स्टेन ली
जीन कोलन
दूसरा नाम सैम विल्सन
शक्तियां
  • जिमनास्टिक्स व् मार्शल आर्ट में विशेषज्ञ
  • विंग हार्नेस की सहायता से उड़ान तथा पक्षियों पर नियंत्रण

सैम्युएल थॉमस विल्सन, जो अपने अन्य नाम, सैम विल्सन या फाल्कन से अधिक प्रसिद्ध है, मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखने वाला एक काल्पनिक सुपरहीरो है। लेखक स्टेन ली और कलाकार जीन कोलन द्वारा बनाया गया यह चरित्र पहली बार कैप्टन अमेरिका #११७ (१९६९) में दिखाई दिया। सुपरहीरो फाल्कन के तौर पर सैम विल्सन दो मशीनी पंखों का प्रयोग उड़ने के लिए करता है, जो उसे पक्षियों पर सीमित टेलिपाथिक नियंत्रण प्रदान करते हैं। स्टीव राॅजर्स के सन्यास ले लेने के बाद सैम कैप्टन अमेरिका के रूप में उसका स्थान ग्रहण करता है,[१] और साथ ही अवेंजर्स का प्रमुख भी बनता है।

अभिनेता एंथोनी मैकी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्मों में फाल्कन (सैम विल्सन) की भूमिका निभा रहे हैं। मैकी कैप्टन अमेरिका: विंटर सोल्जर (२०१४),[२][३] अवेंजर्स: एज ऑफ़ अल्ट्रॉन (२०१५),[४] ऐंट-मैन (२०१५),[५] और कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (२०१६) में फाल्कन का अभिनय कर चुके हैं,[६][७] और वह ही एमसीयू की आगामी अवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर,[८] और उसके सीक्वल में भी सैम विल्सन की भूमिका का निर्वहन करेंगे।

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ