पेठा (मिठाई)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पेठा
आगरा का पेठा
उद्भव
संबंधित देश भारत
पाकिस्तान
देश का क्षेत्र उत्तर भारत, पाकिस्तान
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मिठाई
मुख्य साँचा:nowrap पेठा (सब्जी) व चीनी
अन्य प्रकार केसर पेठा, अंगूरी पेठा, सूखा पेठा, लाल पेठा, चॉकलेट पेठा, पेठा कतली

पेठा उत्तर भारत की एक पारदर्शी नरम मिठाई है। आमतौर पर आयताकार या बेलनाकार आकृति का यह व्यंजन, एक विशेष सब्जी, सफ़ेद लौकी (या सफेद कद्दू, या बस पेठा) से बनाया जाता है। आगरा नगर से संबंधित होने के कारण इसे अक्सर आगरा का पेठा भी कहा जाता है।

बढ़ती मांग और नवाचार के साथ, मूल रूप में तैयार पेठे की अनेक किस्में विकसित हो चुकी हैं। अनेक स्वादिष्ट प्रकार उपलब्ध हैं, जैसे कि केसर पेठा, अंगूरी पेठा आदि। सामग्री के आधार पर कुछ अन्य बदलाव किए जाते हैं, उदाहरणतः नारियल के साथ एक मिश्रित, या केवड़ा सार पेठा को स्वादिष्ट व सुगंधित करने के लिए प्रयोग किया जाता है।[१]

इतिहास

ऐसा कहा जाता है कि पेठे ने मुगल सम्राट शाहजहां की रसोई में जन्म लिया था। [२]

मूल रूप से आगरा में निर्मित होने के कारण यह आगरा का पेठा के नाम से स्थानीय मिठाई प्रमाणित होता है।[३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite news
  3. साँचा:cite news