पूजा बनर्जी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पूजा बनर्जी
Pooja Banerjee at Star Parivaar Awards 2018.jpg
जन्म साँचा:birth date and age
अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, भारत
व्यवसाय अभिनेत्री
कार्यकाल 2011साँचा:ndashवर्तमान
जीवनसाथी साँचा:marriage[१]

पूजा बनर्जी (जन्म; ८ नवंबर १९९१) एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं।[२][३] वह मुख्य रूप से चैनल वी इंडिया की स्विम टीम नामक धारावाहिक में रीवा माथुर की भूमिका के लिए जानी जाती हैं।[४] पूजा को पहली बार एमटीवी इंडिया के रियलिटी शो रोडीज सीजन ८ में देखा गया था। इसके बाद उन्हें कई भारतीय टीवी धारावाहिकों जैसे चंद्र नंदिनी ,नागार्जुन - एक योद्धा, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम ,दिल ही तो है आदि में कार्य कर चुकी है।[५] वर्तमान में वह कसौटी ज़िन्दगी के नामक धारावाहिक में निवेदिता सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही है और यह कार्यक्रम स्टार प्लस पर चल रहा है।[६]

प्रारंभिक जीवन और कैरियर

पूजा बनर्जी ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंटर पॉइंट स्कूल और कॉलेज से हीसलोप कॉलेज से पूरी की। उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स में स्नातक की पढ़ाई की और अंग्रेजी साहित्य में परास्नातक में स्नातकोत्तर की पढ़ाई करी।[७] वहीं वह राष्ट्रीय स्तर के तैराकी टूर्नामेंट में महाराष्ट्र से प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। उन्होंने अरब सागर में ५ किलोमीटर की समुद्री दौड़ और हुगली नदी पर १४ किलोमीटर की रिवर रन में भी भाग लिया था।[८][९] पूजा बनर्जी ने स्विम टीम नामक धारावाहिक में एक मुख्य भूमिका निभाई। उनकी शादी राष्ट्रीय स्तर के तैराक संदीप जैसवाल से हुई है।[१०]

पूजा बनर्जी जो मुख्य रूप से चैनल वी इंडिया के स्विम टीम नामक धारावाहिक में रीवा माथुर की भूमिका के लिए जानी जाती हैं। हालांकि उन्होंने पहली बार किसी धारावाहिक में अभिनय एमटीवी इंडिया के एक रियलिटी शो रोडीज सीजन ८ किया था। इस शो में यह फाइनलिस्ट रही थीं। इसके बाद बनर्जी को कई भारतीय टीवी धारावाहिकों जैसे चंद्र नंदिनी ,नागार्जुन - एक योद्धा, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम ,दिल ही तो है आदि में कार्य करने का मौका मिला और भूमिकाएँ निभाई।

वर्तमान में वह स्टार प्लस पर चल रहे कसौटी ज़िन्दगी नामक धारावाहिक में निवेदिता सेनगुप्ता की भूमिका निभा रही है। इसके अतिरिक्त पूजा बनर्जी ने २०१८ में तीन अलग-अलग धारावाहिकों में किरदार भी निभाए थे।

व्यक्तिगत जीवन

पूजा बनर्जी ने साल २०१७ में २८ फरवरी को नेशनल स्वीमर संदीप सेजवाल से शादी की थी।[११] दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे और २०१६ में सगाई के बाद २०१७ में शादी की थी।[१२]

टेलीविज़न

साल धारावाहिक चैनल किरदार
2011 एमटीवी रोडीज़ सीजन 8 एमटीवी इंडिया फाइनलिस्ट
2012 एक दुसरे से करते हैं प्यार हम स्टार प्लस तेजल अनिकेत मजूमदार [१३]
2013 द एडवेंचर्स ऑफ हातिम लाइफ ओके पेरिज़ाद [१४]
2015-16 स्वीम टीम रीवा माथुर [१५]
2015 हल्ला बोल सीजन 2 मीरा
मान न मान मैं तेरा मेहमान डिज्नी चैनल अनारकली (कैमियो)
2016 नागार्जुन - एक योद्धा लाइफ ओके नूरी
2017 चंद्र नंदिनी स्टार प्लस विशाखा / विश्वकन्या [१६]
चंद्रकांता कलर्स टीवी सूर्यकांता/चंद्रकांता [१७]
2018 कहने को हमसफर हैं एएलटी बालाजी बानी मेहरा (वेब ​​श्रृंखला) [१८]
दिल ही तो है सोनी टीवी आरोही [१९]
विक्रम बेताल की रहस्या गाथा एंड टीवी रॉयल प्रिंसेस (एपिसोडिक भूमिका) [२०]
2018 से अब तक कसौटी ज़िन्दगी की स्टार प्लस निवेदिता बसु [२१]

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. Pooja Banerjee's love for bikes -Times Of Indiaसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite webसाँचा:category handlerसाँचा:main otherसाँचा:main other[dead link]
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. साँचा:cite web
  8. साँचा:cite web
  9. साँचा:cite web
  10. साँचा:cite web
  11. साँचा:cite web
  12. साँचा:cite web
  13. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  14. साँचा:cite web
  15. साँचा:cite web
  16. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  17. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  18. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  19. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  20. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  21. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ