परिचर्चा फोरम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

परिचर्चा अक्षरग्राम नेटवर्क द्वारा संचालित इण्टरनेट की पहली हिन्दी फोरम (बुलेटिन बोर्ड) थी जो पूर्णतया देवनागरी लिपि में थी।

इतिहास

परिचर्चा का आरम्भ २००६ में हुआ। इण्टरनेट पर हिन्दी भाषा में कार्य करने में आने वाली समस्याओं को देखते हुये एतद् सम्बन्धी चर्चा के लिये एक बुलेटिन बोर्ड की आवश्यकता महसूस की गयी। परिचर्चा में हिन्दी भाषा सम्बन्धी तकनीकी चर्चा के अतिरिक्त विभिन्न विषयों पर हिन्दी में चर्चा के लिये फोरम बनाये गये। इसके संचालन का जिम्मा अमित गुप्ता ने सम्भाला। यह फोरम काफी समय तक सक्रिय रही तथा अनेक नये हिन्दी प्रयोक्ताओं को स्थापित होने में सहायता की। सन् २००८-०९ के दौरान अक्षरग्राम सर्वर के डाउन होने से यह फोरम शीतनिद्रा में चली गयी।

तकनीकी पक्ष

परिचर्चा का पहला संस्करण पनबीबी नामक बुलेटिन बोर्ड सॉफ्टवेयर में स्थापित किया गया। यह एक मुफ्त परन्तु सीमित सुविधाओं वाला पीऍचपी आधारित फोरम सॉफ्टवेयर है।

इन्हें भी देखें

साँचा:हिन्दी चिट्ठाजगत