पत्नीटॉप

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
पत्नीटॉप
Patnitop

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: उधमपुर ज़िला
जम्मू व कश्मीर
साँचा:flag/core
जनसंख्या (?): ?
मुख्य भाषा(एँ): डोगरी
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

पत्नीटॉप भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के उधमपुर ज़िले में एक पर्यटक स्थल है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ पर जम्मू से श्रीनगर जाते हुए उधमपुर और कुद के बाद आता है। यह जम्मू से लगभग 112 किमी दूर है और एक पठार पर 2,024 मीटर (6,640 फ़ुट) की ऊँचाई पर चेनाब नदी के समीप स्थित है। शीत ऋतु में यहाँ भारी हिमपात होता है।[१][२][३]

सुरंग

हर वर्ष बर्फ़बारी के कारण यहाँ सर्दियों में यातायात रुक जाता है और कभी-कभी मीलों लम्बी क़तार लगने से ट्रक व अन्य वाहन दिनों तक रुके रहते हैं। मार्च 2017 में यहाँ भारत की सबसे लम्बी सुरंग का उदघाटन हुआ। 9.2 किमी (6 मील) लम्बी चेनानी-नाशरी सुरंग (जो पत्नीटॉप सुरंग भी कहलाती है) पत्नीटॉप से 2 किमी दक्षिण में चेनानी बस्ती से शुरु होती है और पत्नीटॉप से उत्तर में नाशरी गाँव तक जाती है। इस से जम्मू-श्रीनगर का फ़ासला 31 किमी घट गया है और ट्राफ़िक जाम भी कम होंगे।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite book
  2. "Kashmir: Jammu. Kashmir Valley. Ladakh. Zanskar स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Max Lovell-Hoare and Sophie Lovell-Hoare, Bradt Travel Guides, 2014, ISBN 978-1-84162-396-2
  3. "Indian Himalaya: a Lonely Planet travel survival kit स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Michelle Coxall and Paul Greenway, Lonely Planet, 1996, ISBN 978-0-86442-413-6