पंतनगर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

पंतनगर भारत के उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर जनपद में स्थित एक नगर है। गोविन्द बल्लभ पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय तथा पंतनगर विमानक्षेत्र यहां ही स्थित हैं। उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री, गोविन्द बल्लभ पन्त के नाम पर ही इस नगर का नाम पंतनगर रखा गया है।

इतिहास

हिमालय की तलहटी के पास स्थित यह क्षेत्र १९६० से पहले घना जंगल हुआ करता था, जिसका उपयोग उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा १९४७ के विभाजन के बाद पश्चिमी पाकिस्तान से आये हिंदू, सिख और अन्य प्रवासियों के पुनर्वास में किया जा रहा था।[१][२] १९५४ में, उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के तत्कालीन उपराष्ट्रपति, डॉ॰ के॰ आर॰ दामले की अध्यक्षता में एक भारतीय-अमेरिकी टीम को आमंत्रित किया ताकि नैनीताल जनपद के तराई क्षेत्र में एक ग्रामीण विश्वविद्यालय के लिए संभावित स्थल को चुना जाए। इसके बाद, भारत सरकार, तकनीकी सहयोग मिशन और कुछ अमेरिकी भूमि अनुदान विश्वविद्यालयों के बीच एक अनुबंध पर भारत में कृषि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हस्ताक्षर किए गए।[३] १७ नवंबर, १८६० को भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विश्वविद्यालय को समर्पित किया था।[४][५] इस विश्वविद्यालय के आस पास धीरे धीरे लोग बसने लगे, और कुछ वर्षों के बाद इसे पंत नगर कहा जाने लगा।[६][७]

आवागमन

पंतनगर में स्थित पंतनगर विमानक्षेत्र सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र का एकमात्र कार्यात्मक हवाई अड्डा है। पंतनगर से एयर इंडिया की दैनिक उड़ानें दिल्ली तक उपलब्ध हैं। इसके अतिरिक्त पंतनगर रेल तथा सड़क मार्ग से भी हल्द्वानी-लालकुआं तथा किच्छा-बरेली इत्यादि नगरों से जुड़ा है।

पंतनगर के शैक्षणिक संस्थान

सामान्य महाविद्यालय

अभियांत्रिकी संस्थान

विद्यालय

सन्दर्भ

  1. Ajay S. Rawat. Deforestation and Forest Policy in the Lesser Himalayan Kumaon: Impacts on Peasant Women and Tribal Populations. Mountain Research and Development, Vol. 15, No. 4 (Nov. 1995), pp. 311–322, http://jstor.org/pss/3673807
  2. P. C. Tiwari and Bhagwati Joshi. Wildlife in the Himalayan foothills: conservation and management। Indus Publishing, 1997, ISBN 978-81-7387-066-8स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।स्क्रिप्ट त्रुटि: "check isxn" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. GOI Ministry of Finance, Department of Economic Affairs 1959 Report on the Indo-U.S. Technical Co-operation Programme. New Delhi: GOI, p.157
  4. साँचा:cite book
  5. Uttar Pradesh Agricultural University 1963:14–19 and Charanjit Ahuja "One University That Actually Works" Indian Express, 9 March 1994, p.3
  6. साँचा:cite book
  7. साँचा:cite book

साँचा:navbox

साँचा:asbox