नवाक्शूत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(नोआकशोट से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
नुआकशोत
Nouakchott / نواكشوط‎

साँचा:location map

सूचना
प्रांतदेश: मॉरीतानिया
जनसंख्या (२०१३): ९,५८,३९९
मुख्य भाषा(एँ): अरबी
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

नुआकशोत या नवाक्शूत (फ़्रांसीसी: Nouakchott, अरबी: نواكشوط‎) पश्चिमी अफ़्रीका के मॉरीतानिया देश की राजधानी व सबसे बड़ा शहर है। सन् २०१३ में मॉरीतानिया की ३५ लाख की कुल जनसंख्या में से १० लाख लोग नुआकशोत में बसे हुए थे। यह अटलांटिक महासागर के किनारे देश के दक्षिणी भाग में स्थित है और सहारा रेगिस्तान के सबसे बड़े शहरों में से एक गिना जाता है।[१] १९५८ तक यह एक छोटा सा गाँव था। उस वर्ष यह मॉरीतानिया की राजधानी चुना गया और यहा १५,००० लोगों के बसने की व्यवस्था की गई। १९७० के बाद मॉरीतानिया के कई इलाकों में सूखा पड़ता रहा है और उन क्षेत्रों से विस्थापित लोग अक्सर नुआकशोत आ जाते हैं जिस से यहाँ भीड़ और धरों की कमी दोनों बढ़ी हैं। यह एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है और नुआकशोत विश्वविद्यालय भी यहीं स्थित है।

नामोत्पत्ति

नुआकशोत बर्बर भाषाओं के 'नवाकशूत' शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है 'हवाओं वाली जगह'।[२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. "The Sahara: Facts, Climate and Animals of the Desert स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". LiveScience.com.
  2. "Mauritania स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।". OTAL. Retrieved 2009-07-08.