त्रांसवाल प्रान्त

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox historic subdivision त्रांसवाल प्रान्त (Provinsie van die Transvaal, आफ़्रीकान्स उच्चारण) या ट्रांसवाल प्रान्त (Transvaal Province, अंग्रेज़ी उच्चारण) सन् १९१० से लेकर १९९४ तक दक्षिण अफ़्रीका का एक प्रान्त था। इस प्रान्त की राजधानी प्रीटोरिया थी (जो समूचे देश की प्रशासनिक राजधानी भी थी) और सबसे बड़ा नगर जोहानेस्बर्ग था। १९९४ में अपार्थाइड की समाप्ति हुई और एक नया संविधान लागू हुआ जिसके बाद इस प्रान्त को विभाजित कर दिया गया और इसके अंश दक्षिण अफ़्रीका के कुछ पुनर्गठित प्रान्तों के भाग बन गये।[१]

नामोत्पत्ति

दक्षिण अफ़्रीका में यूरोपीय प्रभाव और उपनिवेश-प्रक्रिया दक्षिण से आरम्भ हुई थी। इस घटनाक्रम में त्रांसवाल का भूभाग वाल नदी से उत्तर में था जिससे इसका नाम "त्रांसवाल" - अर्थात "वाल के पार" पड़ा।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ