जसदेव सिंह

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
जसदेव सिंह को भद्मभूषण से सम्मानित करतीं हुईं तत्कालीन राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल

जसदेव सिंह (1933 - 25 सितंबर 2018) भारत के एक खेल-टीकाकार (कमेन्टेटर) थे। उन्हें सन २००८ में भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण से सम्मानित किया था। वे आकाशवाणी तथा दूरदर्शन पर सन १९६३ से ही स्वतन्त्रता दिवस तथा गणतन्त्र दिवस की परेडों के आधिकारिक टिप्पणीकार भी रहे हैं।

जसदेव सिंह १९५५ में आकाशवाणी जयपुर में भर्ती हुए। उसके ८ वर्ष बाद वे दिल्ली आ गये और दूरदर्शन में कार्य करने लगे।

वे नौ ओलम्पिक खेलों, आठ हॉकी विश्व कप और छः एशियाई खेलों का टिप्पणी कर चुके हैं। उन्हें 'ओलम्पिक ऑर्डर' भी प्रदान किया जा चुका है।[१]

लम्बी बीमारी के बाद २५ सितम्बर २०१८ को ८७ वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। [२]

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ


साँचा:asbox

  1. साँचा:cite web
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।