कुंभकारी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कुम्भकारी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
भारत के मध्य प्रदेश में मिट्टी से बरतन गढ़ता हुआ एक कुम्भकार
मिट्टी से बरतन गढ़ता हुआ एक कुम्भकार

मृत्तिका तथा अन्य सिरैमिक पदार्थों का उपयोग करके 'बर्तन एवं अन्य वस्तुए बनाना कुंभकारी' या पॉटरी (Pottery) कहलाता है। इन बर्तनों को कठोर और टिकाऊ बनाने के लिए उच्च ताप पर पकाया जाता है। कुंभकारी एक व्यापक शब्द है और इसके अन्तर्गत मिट्टी के बर्तन, पत्थर के बर्तन तथा चीनी मिट्टी के बर्तन एवं वस्तुएँ बनाने का कार्य सभी आ जाते हैं। इन वस्तुओं को 'मृद्भाण्ड' (शाब्दिक अर्थ - मिट्टी के बर्तन) कहते हैं। इस कार्य को करने वाले को कुम्हार कहा जाता है और जिस स्थान पर इन्हें बनाया जाता है उसे चाक (पॉटर) कहते हैं। अमेरिकन सोसाइटी फॉर टेस्टिंग एंड मैटेरियल्स की परिभाषा के अनुसार पॉटरी का अर्थ "तकनीकी, संरचनात्मक और दुर्दम्य उत्पादों के अतिरिक्त आग में पकने वाले मृत्तिकाशिल्प वाले वो सभी बर्तन शामिल होते हैं जिन्में मृदा का उपयोग हुआ है।"[१] पुरातत्वशास्त्र में, मुख्यतः प्राचीन और प्रागैतिहासिक काल में "पॉटरी" शब्द जलपात्रों के लिए काम में लिया जाता है और समान पदार्थ से निर्मित मूर्तियों इत्यादि को टेराकोटा कहा जाता है। कुछ परिभाषायें चिकनी मिट्टी के बने बर्तनों को भी पॉटरी मानते हैं लेकिन यह अभी अनिश्चित है।

पॉटरी मानव इतिहास के सबसे पूराने आविष्कारों में से एक हैं, जिनकी शुरुआत नवपाषाण युग से आरम्भ हुआ। चेक गणराज्य में ग्रेवित्तियन संस्कृति की वीनस ऑफ़ डोलनी वॉनस्टाइन की छोटी मूर्तियाँ लगभग 29000 से 25000 ई॰पू॰ की हैं।[२] चीन के यांग्शी में 18000 ई॰पू॰ के बर्तन मिले हैं। इनके अतिरिक्त जापान में नवपाषाण काल के शुरुआती दिनों (10500 ई॰पू॰) की कलाकृतियों की खोज की गयी है।[३] रूस में (14,000 ई॰पू॰),[४] उपसहारा अफ़्रीका (9,400 ई॰पू॰),[५] दक्षिण अमेरिका (लगभग 9,000-7,000 ई॰पू॰),[६] और मध्य पूर्व में (लगभग 7,000-6,000 ई॰पू॰) में भी पूरानी कलाकृतियाँ मिली हैं।

इतिहास

क्षेत्र का इतिहास

नाइजर में मिट्टी के बर्तनों का एक हाट

पॉटरी का आरम्भ

यह सम्भव है कि पॉटरी की खोज विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्र रूप से हुई हो। सम्भवतः यह अक्समात चीकनी मिट्टी के बर्तन में आग जलाने से हुआ। सभी शुरूआती पात्रों का निर्माण वक्राकार रूप में बनाया हुआ और गड्ढ़े में आग जलाकर पकाये हुये मिलते हैं। शुरूआती निर्माणों की तकनीकी सिखना बहुत सरल है। चीनी मिट्टी से बने शुरूआती कलाकृतियों में ग्रेवित्तियन की मूर्तियाँ जैसे डोलनी वॉनस्टाइन की खोज के रूप में मिलती है जो वर्तमान चेक गणराज्य में स्थित है। वीनस ऑफ़ डोलनी वॉनस्टाइन, वीनस की मूर्ति है जो 29000 से 25000 ई॰पू॰ काल की नग्न महिला की मूर्ति है।[२]

चीन और जापान में 12000 से 18000 वर्ष पूराने बर्तनों के टूकड़े मिले हैं।[४][७] वर्ष 2012 में, विश्व के सबसे पूराने पॉटरी चीन के जियांग्शी प्रांत की जियानेन गुफाओं में पाये गये जो 20000 से 19000 वर्ष पूराने हैं।[८][९][१०]

अन्य शुरूआती पॉटरी पात्रों में दक्षिणी चीन की युचान्यान गुफ़ाओं की खुदाई में मिले हैं जो लगभग 16000 ई॰पू॰ के हैं[७] और रूस के सुदूर पूर्व में अमुर नदी की घाटी में मिले अवशेष जो 14000 ई॰पू॰ के हैं.[४][११]

सन्दर्भ

साँचा:reflist

बाहरी कड़ियाँ

  1. 'Standard Terminology Of Ceramic Whitewares And Related Products. [चीनीमिट्टी के और सम्बंधित बर्तनों की शब्दावली]' ASTM C 242–01 (2007.) एएसटीएम इंटरनेशनल.
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite news
  4. 'AMS 14C Age Of The Earliest Pottery From The Russian Far East; 1996–2002.' डेरेवियांको ए॰पी॰, कुज़मिन वाय॰वी॰, बुर्र जी॰एस॰, जुल ए॰जी॰टी॰, किम जे॰सी॰, न्यूक्लियर इंस्ट्रूमेंट्स एंड मेथड्स इन फिजिक्स रिसर्च. B223–224 (2004) 735–39.
  5. Simon Bradley, A Swiss-led team of archaeologists has discovered pieces of the oldest African pottery in central Mali, dating back to at least 9,400BC साँचा:webarchive, SWI swissinfo.ch – the international service of the Swiss Broadcasting Corporation (SBC), 18 जनवरी 2007
  6. साँचा:cite book
  7. "Chinese pottery may be earliest discovered. (चीन की पॉटरी सबसे पूरानी खोज हो सकती है)" साँचा:webarchive एसोसिएटेड प्रेस. 2009-06-01.
  8. "Remnants of an Ancient Kitchen Are Found in China (चीन में पुराने रसोई के अवशेष प्राप्त हुये)" साँचा:webarchive. दि न्यू यॉर्क टाइम्स.
  9. साँचा:cite journal
  10. "Harvard, BU researchers find evidence of 20,000-year-old pottery (हार्वर्ड, बीयू के शोधकर्ताओं को २०००० वर्ष पूराने पॉटरी के साक्ष्य मिले)" साँचा:webarchive. द बॉस्टन ग्लोब.
  11. 'Radiocarbon Dating Of Charcoal And Bone Collagen Associated With Early Pottery At Yuchanyan Cave, Hunan Province, China.' Boaretto E., Wu X., Yuan J., Bar-Yosef O., Chu V., Pan Y., Liu K., Cohen D., Jiao T., Li S., Gu H., Goldberg P., Weiner S. Proceedings of the National Academy of Sciences USA. June 2009. 16;106(24): 9595–600.