अनुराधा टी. के.

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
अनुराधा टी.के.

अनुराधा टी. के. एक भारतीय महिला हैं। वह भारतीय विज्ञानक अनुसंधान केंद्र (इसरो) में पहली औरत हैं जिन्हें 2011 में अभियान (जीसैट 12) का निर्देशक बनाया गया। [१] अनुराधा टी. के.  ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई युवीसीई, बंगलोर से की। इसी वर्ष उन्हें इसरो में नौकरी मिल गई। इसरो में आने से ही उनकी सफलताओं की कहानियाँ जारी हैं। 

जीवनी

अनुराधा टी.के. जन्म बेंगलुरु, कर्नाटक में हुआ था।[२] उन्होंने बैंगलोर में यूनिवर्सिटी विश्वेश्वराय कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।[३] उन्होंने १५ जुलाई, २०११ को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में जीएसएटी -१२ उपग्रह को लॉन्च करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।[४][५][६] परियोजना निदेशक के रूप में, उन्होंने जीएसएटी -१०, जीएसएटी -९, जीएसएटी -१७ और जीएसएटी -१८ संचार उपग्रहों के प्रक्षेपण का भी निरीक्षण किया। उनकी विशेषता उपग्रह जांच प्रणाली है जो अंतरिक्ष में एक बार उपग्रह चला जय तो उनके प्रदर्शन पर नज़र रखती है।

सफलताएँ

  •  वह लगभग 20 सदस्यों वाले समूह का नेतृत्व करती हैं, जिन्होंने आज तक निम्नलिखित गतिविधियों का प्रदर्शन किया है:
    • तकनीकीऔर बिजली आधारित प्रणाली प्रबंधन
    • यंत्रीकरण
    • बाद में इन प्रबंध और प्रावधानों को अंतरिक्ष यान अनुप्रयोगों में सक्षम बनाने के लिए काम किया
  • वह कई परियोजनाओं में परियोजना प्रबंधक, उप परियोजना निर्देशन और सहियोगी परियोजना निर्देशक रह चुकी हैं जैसे कि:

पुरस्कार

  • अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में सेवाओं के लिए भारत की अंतरिक्ष विज्ञान सोसायटी द्वारा 2003 में स्वर्ण पदक का पुरस्कार
  • २०११ आईआईआई के राष्ट्रीय डिजाइन और अनुसंधान फोरम (एनडीआरएफ) द्वारा सुमन शर्मा पुरस्कार
  • २०१२ एशियाई संचार अंतरिक्ष यान के लिए एएसआई- इसरो मेरिट पुरस्कार
  • जीएसएटी -१२ की प्राप्ति के लिए टीम के नेता होने के लिए २०१२ के इसरो टीम अवार्ड २०१२[७]

अंतरिक्ष-जीवन

अनुराधा इसरो में अपने खोज समूह की निर्देश हैं और वह इस समूह में इकलौती औरत हैं। हाल ही में हुए एक इंटरव्यु [८] में उन्होंने कहा कि उन्हें कभी कभी यह भूल जाता है कि वे एक औरत हैं क्यूंकि उन्हें उन्हें औरत होने के नाते इसरो में कोई विशेष सम्मान नहीं मिलता।[९]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite web
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।