hiwiki:पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा/लेख/ब्रजभाषा चलचित्रपट
- निम्न चर्चा नीचे लिखे पृष्ठ के प्रस्तावित विलोपन का पुरालेख है। कृपया इसमें बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।
परिणाम: हटाया एक वर्ष बाद भी कोई सन्दर्भ नहीं दिये गये हैं। गॉड्रिक की कोठरीमुझसे बातचीत करें 11:43, 14 अक्टूबर 2018 (UTC)
नामांकन
ब्रजभाषा चलचित्रपट -विकिपीडिया -wikipedia के लिये गूगल परिणाम: खोज • समाचार • पुस्तक • विद्वान •
नामांकन के लिये कारण:
ऐसा कोई सिनेमा अस्तित्व में नहीं है। जैस चौहान की अनगिनत कठपुतलियाँ इसका प्रयोग प्रचार के लिये कर रही हैं। इसको हटा देना चाहिए। हिंदुस्थान वासी वार्ता 18:41, 1 अक्टूबर 2017 (UTC)
श्री हिन्दुस्तानवासी जी, ब्रजभाषा सिनेमा मथुरा क्षेत्र का सिनेमा है । हां यह सही है कि ब्रजभाषा में फिल्में बहुत कम बनती हैं। परन्तु इस सिनेमा का आस्तित्व है ।साँचा:unsigned
- हटायें - उल्लेखनीयता साबित करने के लिए पर्याप्त स्रोत संदर्भ नहीं मिल रहे।--SM7--बातचीत-- 06:35, 22 अक्टूबर 2017 (UTC)
- अंग्रेजी विकिपीडिया पर उपलब्ध यह संदर्भ देखें। - साँचा:cite book --अनामदास 09:42, 22 अक्टूबर 2017 (UTC)
- रखें - अंतर्निहित उल्लेखनीयता। साँचा:ping जी, मैं पहले ही निवेदन कर चुका हूँ कि प्रचार के बारे में चर्चा होनी चाहिए, क्या विकिपीडिया का हर लेख प्रचार नहीं है? नरेंद्र मोदी के लेख से क्या उनका प्रचार नहीं होता? साँचा:ping हिंदी की हर पिटी हुई फिल्म पर भी लेख हो सकता है तो ब्रजभाषा की हिट फिल्मों पर क्यों नहीं? लेखकों के प्रयास को क्या हम सकारात्मक दृष्टि से देखने का कष्ट कर सकते हैं? उन्हें मार्गदर्शन की आवश्यकता है। हम लोग उनके प्रारंभिक बर्ताव के कारण पूर्वाग्रहों से ग्रस्त हो रहे हैं। कृपया पुनर्विचार करें। मेरे विचार से यह ज्ञानकोषीय विषय है। क्षेत्रीय सिनेमा ही उतना ही उल्लेखनीय है जितना राष्ट्रीय, ब्रज सिनेमा में भी उतनी ही अंतर्निहित उल्लेखनीयता है जितनी तमिल या भोजपुरी या बांग्ला आदि। हो सकता है कि ये फिल्में इतना व्यापार न करती हों जितना कि हिंदी या तमिल, लेकिन इससे इनका महत्व कम नहीं होता। डोगरी भाषा की पुस्तकें शायद हिंदी से कई हजार गुणा कम बिकती होंगीं पर विकि पर दोनों को स्थान मिलेगा। एक सवाल और, क्या यदि कल अमिताभ बच्चन जी स्वयं अपना पृष्ठ संपादित करें तो क्या इसे प्रचार की श्रेणी में रखकर पृष्ठ हटाने के लिए नामांकित करना चाहिए? मेरे विचार से मनोज जी या जैस जी को सहायता एवं मार्गदर्शन की आवश्यकता है। --अनामदास 09:32, 22 अक्टूबर 2017 (UTC)
- अनामदास जी यह पिंग देख नहीं पाया था क्योंकि पिछले दिनों वरीयताओं के रीसेट हो जाने के बाद मुझे हिंदी विकिपीडिया के पिंग नहीं मिल रहे थे। हमारी वर्तमान नीति के अनुसार यह विषय "अन्तर्निहित उलेखनीयता" के दायरे में नहीं आता। प्रचार और उल्लेखनीयता के मुद्दे और इनसे संबंधित नीतियों में आपको कमी नज़र आती है तो कृपया उन्हें यथोचित स्थान पर उठायें। बल्कि हो सके तो नया ड्राफ्ट तैयार करें और उसे लागू करवायें। इन मुद्दों पर वहीं चर्चा करना लाभकर और उचित होगा।
- हिंदी की हर पिटी हुई फिल्म पर भी लेख हो सकता है यह किसने कहा, आपको मिलती है ऐसी फिल्म जो उल्लेखनीय नहीं लगती तो उसे हटाने हेतु नामांकित करें। यदि ऐसा करना नकारात्मक कार्य प्रतीत होता हो तो नामांकन भले न करें पर इसे उदाहरण के रूप में न प्रस्तुत करें।
- ऊपर आपके द्वारा दिया गया संदर्भ "अस्तित्व" प्रमाणित कर रहा, उल्लेखनीयता नहीं। उल्लेख्नीयता साबित करने के लिए तटस्थ और तृतीय पक्ष के पर्याप्त स्रोतों की आवश्यकता होती है जिनमें विषय की विस्तार से चर्चा हो। केवल ज़िक्र भर नहीं।
- पृष्ठ निर्माता का व्यवहार, यदि वह आवश्यकता से अधिक रूचि उसी पन्ने को बनाने में लेता है, प्रचार की ओर ही इशारा करता है। आवश्यकता से अधिक रूचि लेना इस बात का संकेतक मात्र है कि किसी अनुल्लेखनीय विषय के ऊपर विकिपीडिया पर लेख बना कर उसे उल्लेखनीय साबित करने का प्रयास किया जा रहा है। यह विकिपीडिया द्वारा (इसे माध्यम बना कर) प्रचार ही कहलायेगा। यदि विषय उल्लेखनीय होता और इसपर पर्याप्त लिखित सामग्री मौजूद होती तो कोई भी व्यक्ति इस पर लेख बनता, उसका विषय से जुड़ा होना जरूरी नहीं। तब भी यदि उल्लेखनीय होने पर प्रश्नचिह्न उठाया जाता तो उल्लेखनीय होने न होने पर विचार किया ही जाता। अतः यहाँ मुद्दा यह नहीं है कि लेख किसके द्वारा बनाया गया है। मुद्दा उल्लेखनीय होना न होना ही है - लेख बनाने की तत्परता और व्यग्रता उल्लेखनीयत पर संदेह को अवश्य प्रबल बनाते हैं। ऐसा नहीं है कि इस लेख को मिटा दिए जाने के बाद अन्य कोई वरिष्ठ सदस्य (या आप ही) बिना पर्याप्त संदर्भ के इसे दुबारा बना देंगे तो उसपर अनुल्लेखनीय होने का संदेह नहीं किया जा सकता या उसे इस कारण से नहीं हटाया जा सकता।
- आपके अंतिम प्रश्न का उत्तर, अमिताभ बच्चन जी अपने लेख को खुद संपादित करें और उसमें अपनी तारीफ़ में ऐसी जानकारी जोड़ें जिसके लिए कहीं अन्यत्र से स्रोत संदर्भ नहीं मिलते तो उसे हटाना ही उचित होगा। विकिपीडिया एक तृतीयक ज्ञानकोश है, इसकी मर्यादानुसार न तो अमिताभ बच्चन द्वारा यहाँ सीधे कोई जानकारी जोड़ना उचित है, न ही कोई विकिपीडियन सदस्य यह कह के जानकारी जोड़ सकता कि उसने अमिताभ जी का इंटरव्यू लिया है। बुरे शब्द में कहें तो यह विकिपीडिया की "हैंडीकैप" है, तटस्थ शब्दों में "लिमिटेशन" है, अच्छे शब्दों में "मर्यादा" है। नरेंद्र मोदी के लेख से क्या उनका प्रचार नहीं होता? वाला प्रश्न समझ में नहीं आया। नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमन्त्री हैं और वे इसलिए नहीं उल्लेखनीय हैं कि उनके ऊपर विकिपीडिया में लेख है, उल्लेखनीय हैं इसलिए उनपर विकिपीडिया में लेख है। अतः विकिपीडिया पर उनके बारे में लेख से होने से उनका प्रचार नहीं होता। हाँ अगर उनके लेख में ऐसा कुछ लिखा जाय जिससे उनका प्रचार हो रहा हो तो उसे हमें हटाना पड़ेगा। उनके लेख में प्रचारक लहजे में या प्रशंशक दृष्टि से लिखा जा सकता है और यदि ऐसा होता है तो उसे (हिस्से को) हमें हटाना या सुधारना होगा, क्योंकि ज्ञानकोश का कार्य जानकारी देना है तारीफ़ करना या मूल्यांकन करना नहीं, वैसे ही यह निंदा पर भी लागू है।
- आप लेख निर्माता के "प्रारंभिक व्यवहार" की बात कर रहे हैं। जबकी वे अभी भी इस तरह के संपादन करने में लगे हैं। आप उनका मार्गदर्शन करें। नीतियों में सुधार आवश्यक लग रहा हो तो यथास्थान ड्राफ्ट प्रस्तुत करें। यहाँ तो आपसे यही अनुरोध कर सकता कि, इस लेख के विषय के उल्लेखनीय होने के बाबत प्रमाण उपलब्ध कराएं (लेख में) और उनके आधार पर चर्चा करें। बाकी चीजें विषयान्तर हैं। --SM7--बातचीत-- 20:17, 6 नवम्बर 2017 (UTC)
- एक और बात, इस तरह की चर्चा में नरेंद्र मोदी या अमिताभ बच्चन का नाम लेकर उदाहरण देना भी शायद उचित नहीं। --SM7--बातचीत-- 20:23, 6 नवम्बर 2017 (UTC)
मैं आकाश कुन्तल हूं मैंने कईब्रजलेख सम्पादित किए हैं मैं स्वयं ब्रजभाषा सिनेमा में काम करता हूं। ब्रजभाषा सिनेमा को क्या विकीपीडिया पर उचित स्थान नहीं मिल सकता क्या ? और अगर ब्रजभाषा सिनेमा के सत्यापन की बात है तो मैं कई सन्दर्भ दे सकता हूँ । तथा ब्रजभाषा की फिल्में भी यू ट्युब पर उपलब्ध हैं । जिनके सेंसर बोर्ड के प्रमाण पत्र से साफ हो जाता है कि वो ब्रजभाषा की फिल्में हैं शायद आप ब्रज क्षेत्र से परिचित नहीं हैं जिसे अलग भारतिय राज्य बनाने तक की मांगें हो रही हैं यह मथुरा वृन्दावन क्षेत्र है जिसके अन्तर्गत लगभग 11 जनपद (जिले) आते हैं वहां की स्थानीय भाषा ब्रजभाषा है। जिसे भगवान श्री कृष्ण की भाषा माना जाता है। सूरदास एवं रसखान जी जैसे महापुरुषों ने ब्रजभाषा में साहित्यक रचनाऐं की हैं। जिनके बारे में हिन्दी विकीपीडिया पर भी जानकारी उपलब्ध है। और यह भी सही है कि ब्रजभाषा में फिल्में भी बनती हैं। किसी ने यह कह दिया कि ब्रजभाषा सिनेमा का आस्तित्व नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि इस प्रकार का सिनेमा नहीं है अगर आप कभी भगवान कृष्ण की भूमी ब्रज में पधारें तो मैं आपकी पूरी मदद करुंगा -- आकाश कुन्तल
साँचा:ping मैं मनोज हूं ब्रजभाषा सिनेमा में कार्य करता हूं तथा एक छोटे बजट की ब्रजभाषा फिल्म हल भी बनाई है जो 2018 में रिलीज होगी। हम ब्रजभाषा सिनेमा के लिए कार्य करते हैं । मेरे द्वारा एक समिति बनाई गयी। जो ब्रजभाषा सिनेमा के विकास हेतु कार्य करती है। अगर विकीपिडीया पर इसे गलत माना जाता है तो यह पृष्ठ हटा दीजिए और जिसको जो मनमानी करनी है वो करिए। अगर ब्रजभाषा चलचित्रपट रखना है तो रखिए मैं इसमें कुछ स्त्रोत जोड दुंगा। बाकि आप की मर्जी । बेशक मुझे ब्लॉक कर दिजिए हम तो अपना काम करते रहेंगे। -- मनोज
- अभी ये लेख रखने लायक नहीं है। इसका नाम भी ठीक नहीं है, उल्लेखनीय स्रोत भी नहीं है, और लेख पूरा प्रचार ही लग रही है। जिसमें मनोज जी ने अपना फेसबूक पता भी डाल रखा है। मनोज जी कृपया इस चर्चा को बंद करने के स्थान पर आप इसमें "उल्लेखनीय" सन्दर्भ डालने का कार्य करें और सारे प्रचार वाली जानकारी हटा दें। --स (वार्ता) 07:18, 6 नवम्बर 2017 (UTC)
- साँचा:pingऐसा कोई सिनेमा अस्तित्व में नहीं है। मनोज और जैस चौहान की अनगिनत कठपुतलियाँ इसका प्रयोग प्रचार के लिये कर रही हैं। इसको हटा देना चाहिए।
हिन्दुस्तानवासी जी, आपका उपरोक्त आरोप व कथन निराधार है
जैस चौहान ने "ब्रजभाषा चित्रपट" पृष्ठ नहीं बनाया है। उसकी इतनी औकात ही नहीं है। वो तो जोरू का गुलाम है। और ना ही वह अपने प्रचार के लिए इसका प्रयोग कर रहा है। क्योंकि उसकी जिन्दगी एक नौकर की है। उस बेचारे को तो कभी कभी फायदे की जगह घाटा हो जाता है।
मैं इस बात पर घोर आपत्ति करती हूं कि बेवजह उस बेचारे दल्ले जैस चौहान का नाम यहां क्यों प्रयोग किया जा रहा है
जैस चौहान जी का वीकीपीडिया पेज़ बनाने से कोई वास्ता नहीं है। क्योंकि उसे अपनी पत्नी की डांट खाने से टाइम मिले तभी तो बनायेगा। अत: पृष्ठ हटाने की नीति से उस नामुराद का नाम हटाया जाए
धन्यवाद2405:205:2397:E231:B6A6:B6C9:464F:4AA4 (वार्ता) 10:36, 21 नवम्बर 2017 (UTC)
- साँचा:ping- ब्रज भाषा की फिल्मों की उल्लेखनीयता जाँच के लिए उसकी तुलना हिंदी से करना गलत होगा। ब्रज सिनेमा अपने आप में एक अलग श्रेणी होगी। कुछ विषय मात्र मौजूदगी के आधार पर भी उल्लेखनीय माने जाते हैं, और मेरे विचार में यह ऐसे ही विषयों में से एक है। हिंदी में हजारों फिल्में बनती हैं तो वहाँ आप किसे रखें किसे न रखें उसके लिए फिल्टर लगा सकते हैं, उल्लेखनीयता मात्र एक फिल्टर है। एक अलग भाषा का सिनेमा होना अपने आप में एक ज्ञानकोशीय विषय है जिसे ज्ञानकोश में स्थान मिलना ही चाहिए।--अनामदास 02:11, 22 नवम्बर 2017 (UTC)
1[१] 2
- रखें। ब्रजभाषा सिनेमा उद्योग निहित उल्लेखनीय है। हाँ लेख में जोड़ी गई प्रचार सामग्री अवश्य हटा देनी चाहिए जैसे ऊपर स महोदय ने बताया है कि फेसबुक पृष्ठ की कड़ी। जहाँ तक विषय की बात है ब्रजवुड फ़िल्म उद्योग भले ही छोटा हो किन्तु ये एक उल्लेखनीय विषय है। विकिपीडिया में स्थान प्राप्त करने योग्य विषय है। सभी भाषा के फ़िल्म उद्योग के ऊपर लेख बन सकता है।--आर्यावर्त (वार्ता) 07:30, 24 दिसम्बर 2017 (UTC)
साँचा:ping जी, ब्रजभाषा सिनेमा पृष्ठ को भले ही रख लीया जाए पर इसमें होने वाले प्रचार से आपत्ति है मनोज और जैस चौहान नाम बदल बदल कर लेख को अपने अनुकूल बना रहे हैं तथा अपना प्रचार कर रहे हैं और जिसका कोई प्रयाप्त सन्दर्भ नही है कृपया लेख से जैस चौहान और मनोज का नाम हटा दीया जाए।--Angreji 5:11, 12 जनवरी 2018 (UTC)
रखें - ऐसा एक सिनेमा है जो आज अपने अन्तिम पडाव पर है। अब यहां लघु फ़िल्में ज्यादा बनती हैं और यह अस्मिता बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसको ब्रजवुड कहते हैं और इसके संस्थापक का बीते 2 सितम्बर निधन हो गया । यह ऐक क्षेत्रीय सिनेमा है। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें इस लिंक पर https://m.jagran.com/uttar-pradesh/hathras-shiv-kumar-was-not-the-creator-of-braj-land-film-18383324.html और हो सके तो इस पृष्ठको विकीपीडिया पर बने रहने दें। ---Wikram bhai, 4 सितंबर 2018 (UTC)
- ऊपर की चर्चा इस पृष्ठ पर हुए विचार-विमर्श का पुरालेख है। कृपया इसमें किसी तरह का बदलाव न करें। अनुवर्ती टिप्णियाँ उपयुक्त वार्ता पृष्ठ पर करनी चाहिए (जैसे कि लेख का वार्ता पृष्ठ या पृष्ठ हटाने हेतु चर्चा का वार्ता पृष्ठ)। इस पृष्ठ पर किसी भी प्रकार का कोई संपादन नहीं होना चाहिए।