लेह
| साँचा:if empty Leh གླེ | |
|---|---|
| {{{type}}} | |
| लेह शहर का एक दृश्य लेह शहर का एक दृश्य | |
| साँचा:location map | |
| निर्देशांक: साँचा:coord | |
| देश | साँचा:flag/core |
| प्रान्त | लद्दाख़ |
| ज़िला | लेह ज़िला |
| ऊँचाई | साँचा:infobox settlement/lengthdisp |
| जनसंख्या (2011) | |
| • कुल | ३०,८७० |
| • घनत्व | साँचा:infobox settlement/densdisp |
| भाषाएँ | |
| • प्रचलित | लद्दाख़ी, हिन्दी, बलती |
| समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+05:30) |
| वाहन पंजीकरण | LA 01 |
| वेबसाइट | leh.nic.in |
लेह (Leh) भारत के लद्दाख़ केन्द्र शासित प्रदेश की राजधानी है। यह लेह ज़िले का मुख्यालय है और ज़िले तथा पूरे लद्दाख़ प्रदेश का सबसे बड़ा शहर है। लेह समुद्र तल से 3,524 मीटर (11,562 फुट) की ऊँचाई पर, श्रीनगर से 160 मील पूर्व तथा यारकंद से लगभग 300 मील दक्षिण, लद्दाख पर्वत श्रेणी के आँचल में, ऊपरी सिंधु नदी के दाहिने तट से 4 मील दूर स्थित है।[१][२]
विवरण
लेह ज़िले के पूर्व में अक्साई चिन और तिब्बत का न्गारी विभाग, उत्तर में शक्सगाम घाटी व शिंजियांग, दक्षिण में हिमाचल प्रदेश और पश्चिम में कारगिल ज़िला स्थित है। इतिहास में लेह इन सभी स्थानों और इन से आगे के क्षेत्रों को जोड़ने वाले व्यापारिक मार्ग पर एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा है। लेह से श्रीनगर, कुल्लू घाटी और काराकोरम दर्रे को राजमार्ग जाते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग १ इसे पश्चिम में श्रीनगर से जोडता है। 19वीं व 20वीं शताब्दी में यहाँ डोगरा राजवंश का प्रभुत्व बन गया और आगे चलकर यह स्वतंत्र भारत का भी एक अभिन्न भाग बना। यहाँ एशिया की सर्वाधिक ऊँची मौसमी वेधशाला (meteorological observatory) है।
चित्रदीर्घा
- ShantiStupa.jpg
शांति स्तूप
- Road and landscape in Leh, Ladakh.jpg
सड़क व पर्वत
- Spellbinding evening at Leh 1.jpg
लेह में संघ्या
- Leh Gompa Chenrezig 2.jpg
चेनरेज़िग गोम्पा
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
- ↑ "Jammu, Kashmir, Ladakh: Ringside Views," Onkar Kachru and Shyam Kaul, Atlantic Publishers, 1998, ISBN 9788185495514
- ↑ "District Census Handbook, Jammu & Kashmir स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," M. H. Kamili, Superintendent of Census Operations, Jammu and Kashmir, Government of India