बिबकोड

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(Bibcode से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

बिबकोड (अंग्रेज़ी: Bibcode) एक अभिज्ञापक (आइडॅन्टिफ़ायर) है जिसका प्रयोग खगोलशास्त्रीय ज्ञानकोशों में खगोलशास्त्र-सम्बन्धी लेखों और अन्य सामग्री की पहचान करने के लिए किया जाता है। इसका आविष्कार सिम्बाद और नासा के कोषों में प्रयोग के लिए हुआ था लेकिन अब इसे अन्य स्थानों पर भी इस्तेमाल किया जाता है।[१][२] इसमें हर लेख या पुस्तक के लिए एक १९ अक्षरों और अंकों का अभिज्ञापक होता है जिसका रूप इस प्रकार होता है: YYYYJJJJJVVVVMPPPPA। इसमें:

  • 'YYYY' चार अंकों का वर्ष है जिसमें वह लेख बना या छपा था
  • 'JJJJJ' यह बताता है की लेख का प्रकाशन कहाँ हुआ था (यानि कोई खगोलशास्त्र-सम्बन्धी पत्रिका या अन्य स्थान)
  • 'VVVV' का प्रयोग तब किया जाता है जब लेख किसी पत्रिका में छापा हो और तब यह उस पत्रिका का सम्बंधित अंक (वाल्यूम) बताता है
  • 'M' पत्रिका का भाग बताता है जहाँ लेख छपा था (उदाहरण के लिए "पत्रों का विभाग")
  • 'PPPP' बताता है कि लेख किन पृष्ठों पर छपा था
  • 'A' लेखक के अंतिम (पारिवारिक) नाम का पहला अंग्रेज़ी अक्षर होता है

अगर इस अभिज्ञापक के किसी भाग का प्रयोग ना करना हो तो उसमे बिंदु का चिह्न (.) छोड़ दिया जाता है।

उदाहरण

बिबकोड के कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं:

बिबकोड        लेख
1974AJ.....79..819H   साँचा:cite journal
1924MNRAS..84..308E   साँचा:cite journal
1970ApJ...161L..77K   साँचा:cite journal

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist