९ अप्रैल

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(9 अप्रैल से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
<< अप्रैल >>
सो मं बु गु शु
१० ११ १२ १३
१४ १५ १६ १७ १८ १९ २०
२१ २२ २३ २४ २५ २६ २७
२८ २९ ३०
२०२४

9 अप्रैल ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 99वॉ (लीप वर्ष में 100 वॉ) दिन है। साल में अभी और 266 दिन बाकी है।

प्रमुख घटनाएँ

  • १६६९- मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
  • १७५६- बंगाल के नवाब अली वर्दी खान का 80 वर्ष की आयु में निधन।
  • 1860 पहली बार मनुष्य की आवाज का अंकन किया गया।
  • १९५३- वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
  • 1965 कच्छ के रन में भारत पाक में युद्ध छिड़ा
  • १९७२- सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • १९८८- अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये।
  • 1989 एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरु की गयी।
  • २००२- बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को हिस्सा लेने की अनुमति मिली।
  • २००८- नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान हुआ।
  • 2010-
    • श्रिलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे की यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंय (यूपीएफए) 225 सीटों वाली संसद में 117 सीटें हासिल करने में सफल रही।
    • जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर जिला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
  • 2011 -
    • भारत सरकार द्वारा लोक पाल कानून को निश्चित समयसीमा में बनाने और इस प्रक्रिया में सामाजिक कार्यकर्ताओं को शामिल करने की मांग मान लेने के बाद अन्ना हजारे ने 95 घंटे से जारी आमरण अनशन समाप्त कर दिया।
    • सीरिया के दक्षिणी शहर डेरा में राष्ट्रपति बशर अल साद के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों की पिछले 24 घंटो के दौरान हुई गोलीबारी में 50 लोगों की मृत्यु हो गई।
    • अन्ना हजारे को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के लिए एक करोड़ रूपए के आईआईपीएम रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्तरराष्ट्रीय शांति पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई।
  • २०१३- फ्रांसिसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह संबंधी एक विधेयक को मंजूरी दी।
  • 2020- भयानक कोरोना नामक बिमारी असर का 100 दिन पूर्ण।

जन्म

  • 1948 - जया बच्चन - भारतीय अभिनेत्री
  • 1965-स्वामी सत्येंद्र-सत्यास्मि मिशन संस्थापक धर्म गुरु,

निधन

  • 2010- बिशप एबेल मुजोरेवा, स्वतंत्रता पूर्व जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री

बाहरी कडियाँ