2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका
2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक पदक तालिका में लन्दन में आयोजित हुए तीसवें ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक या 2012 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में पदक जीतने वाले देशों की सूची है। इस सूची में वह सभी देश हैं जिन्होंने इस ओलम्पिक में कम से कम एक पदक अवश्य जीता है। कृपया ध्यान दें कि इस सूची में देशों को स्वर्ण पदक जीतने पर उच्च स्थान दिया गया है उसके बाद रजत पदक और फिर कांस्य पदक जीतने को स्थान दिया गया है। उदाहरण के लिए यदि किसी देश ने केवल एक स्वर्ण पदक जीता है तो इस देश को उस देश से ऊपर स्थान मिलेगा जिसने अन्य पदक अधिक संख्या में जीते हैं लेकिन एक भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है।
इस तालिका में देश/राओस और कोष्टक में उस देश/राओस का आईओसी कोड दिया गया है। कृपया ध्यान दें कि क्रमांक और स्थान में अन्तर है। क्रमांक केवल एक संख्या है जो क्रमिक रूप से आरम्भ होकर अन्त तक एक-एक कर बढ़ रही है जबकि स्थान इस तालिका में विभिन्न देशों को पदक संख्या के आधार पर दिया गया है। एक से अधिक देश तीनों प्रकार के पदकों का एक सा मेलजोल प्राप्त कर सकते हैं इसलिए ऐसे देशों को एक ही स्थान दिया जाएगा और यह आईओसी कोड के अनुसार क्रमित किए गए हैं।
ओलम्पिक खेलों के कुछ दृश्य
अनुशीर्षक:
स्वर्ण उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक स्वर्ण पदक जीता है।
रजत उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक रजत पदक जीता है।
कांस्य उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कम से कम एक कांस्य पदक जीता है।
नीला उन देशों को दर्शाता है जिन्होंने कोई भी पदक नहीं जीता है।
लाल उन देशों/क्षेत्रों को दर्शाता है जिन्होंने इन खेलों में भाग नहीं लिया।
- २०१२ ओलम्पिक पदक.jpg
ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों के स्वर्ण पदकों का अगला और पिछला भाग।
- Fencing at the 2012 Summer Olympics 7079.jpg
2012 ग्रीष्मकालीन खेलों में फ़ॅन्सिंग।
पदक तालिका
इस तालिका में रैंकिंग अन्तर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा प्रकाशित पदक तालिकाओं की परम्परा के साथ संगत है। प्राथमिक रूप से तालिका किसी राष्ट्र के एथलीटों द्वारा जीते गए स्वर्ण पदकों की संख्या के अनुसार क्रमित है (इस सन्दर्भ में "राष्ट्र" वो है जिसका प्रतिनिधित्व किसी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा किया गया है)। इसके पश्चात जीते गए रजत पदकों को तथा फिर कांस्य पदकों की संख्या को महत्व दिया गया है। यदि फ़िर भी राष्ट्रों ने एक ही स्थान अर्जित किया है, तो उन्हें एक ही रैंकिंग दी गई है और उन्हें उनके आई॰ओ॰सी॰ कोड के वर्णानुक्रम अनुसार सूचीबद्ध किया गया है।
- कुंजी
* मेजबान देश (ग्रेट ब्रिटेन)
‡ पदक स्टैंडिंग में परिवर्तन (नीचे देखें)
- (ध्यान दें. तालिका में पदक स्टैंडिंग में आधिकारिक परिवर्तन शामिल हैं, लेकिन 2015 में घोषित संभावित परिवर्तनों में शामिल नहीं है (नीचे देखें)। आईओसी ने अभी तक इन मामलों पर फैसला नहीं किया है और अभी तक पदक नहीं छीन लिया है।)