शाओमी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(श्याओमी से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
शाओमी कॉर्पोरेशन
मूल नाम साँचा:lang
प्रकार सार्वजनिक
व्यापार करती है साँचा:SEHK
उद्योग उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स
कंप्यूटर हार्डवेयर
स्थापना साँचा:start date and age
संस्थापक ली जुन
मुख्यालय बीजिंग, चीन
क्षेत्र विश्वव्यापी
प्रमुख व्यक्ति ली जुन (सीईओ)
लिन बिन (林斌) (अध्यक्ष)
मनु कुमार जैन (वैश्विक उपाध्यक्ष)
उत्पाद मोबाइल फोन
स्मार्टफोन
टैबलेट कंप्यूटर
स्मार्ट होम उपकरण
लैपटॉप
स्मार्ट टीवी
राजस्व साँचा:increase CN¥ 291.49 billion US$४३.३६ billion
(2020)[१]
प्रचालन आय साँचा:increase CN¥ 24.03 billion US$३.६८ billion (2020)[१]
निवल आय साँचा:increase CN¥ 20.31 billion US$३.११ billion (2020)[१]
कुल संपत्ति साँचा:increase CN¥ 253.68 billion US$३८.८३ billion (2020)[१]
कुल इक्विटी साँचा:increase CN¥ 124.01 billion US$१८.९८ billion (2019)[१]
कर्मचारी 22,074 (31 December 2020)[१][२]
सहायक कंपनियाँ रेडमी
YI Technology
Roborock
Roidmi
Viomi
VH
Huami
Mijia
Aqara
Yeelight
ब्लैकशार्क
पोकोफोन/पोको(भारत)
Youpin
वेबसाइट mi.com
चित्र:Redmi1 y1.jpg
शाओमी रेडमी वाई1

शाओमी /ʃmi/, साँचा:zh एक चीनी मोबाइल कंपनी है। जो चीन के अलावा अन्य कई देशों में मोबाइल बेचता है। इस चीनी कंपनी की लोकप्रियता के कारण इसे "चीन का एप्पल (एप्पल ऑफ़ चाइना)" भी कहते हैं। इसने अबतक 6 करोड़ से ज्यादा समार्टफोन्स बेचा है। शाओमी चीन की सबसे बड़ी तथा दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी समार्टफोन निर्माता है। यह कंपनी मोबाइल फ़ोन के अलावा विविध प्रकार के उपकरण बनाती है।

आरोप

गोपनियता

शाओमी पर आरोप लगते रहे हैं कि उसके फोन चुपके से यूज़र डेटा को रिमोट सर्वर पर भेजते हैं। सिक्यॉरिटी सॉफ्टवेयर और सल्यूशंस कंपनी एफ-सिक्यॉर ने आरोप लगाया था कि उसके फोन बिना उपयोगकर्ता के जानकारी के उसके निजी जानकारी को अपने चीन में स्थित सर्वर में भेज रही है। एफ-सिक्यॉर कंपनी ने इसके एक फोन रेडमी को जाँच के लिए चुना और उसमें संपर्क जानकारी, कॉल आदि की जानकारी डाली और यह सभी जानकारी सभी सर्वर के द्वारा चले गए। फोन यह कार्य तब भी करती है जब कोई क्लाउड खाता बनाता है। right|अंगूठाकार|शाओमी फोन पहले कंपनी ने इससे इंकार कर दिया की यह कोई भी जानकारी नहीं भेजती। लेकिन बाद में जब एफ-सिक्यॉर ने यह साबित किया की शाओमी उपयोगकर्ता की जानकारी को चीनी सर्वर में बिना बताए भेजती है तो वह मान जाती है और कहती है कि यह केवल क्लाउड सक्रिय रहने से ही करती है। लेकिन शाओमी के गोपनियता के लेख में यह लिखा हुआ है कि कंपनी उपयोगकर्ता की जानकारी जैसे कॉल, संदेश उसके इंतिहास आदि को ले सकती है और उससे वह कंपनी को बेहतर बनाने के लिए उपयोग करती है।[३]

वहीं भारतीय वायु सेना ने चेतावनी जारी किया की यह कंपनी भारतीय लोगों की निजी जानकारी चीनी सरकार तक पहुँचाती है। भारतीय वायु सेना ने कहा है कि शाओमी स्मार्टफोन्स पर यूज़र डेटा को चीन के सर्वर में भेजने के आरोप लगते रहे हैं, जिससे कि इसकी वजह से जासूसी हो सकती है। सेना ने अपने अधिकारियों को एक अलर्ट जारी करके शाओमी स्मार्टफोन्स इस्तेमाल न करने के लिए कहा है।

इसके अलावा फोनअरीना के जाँच में यह पता चला की यह फोन 42.62.48.0-42.62.48.255 के बीच आने वाले एक जालस्थल पर जानकारी भेजता है। यह www.cnnic.cn की वैबसाइट है जिसके जो चीन की एक कंपनी मिनिस्ट्री ऑफ इन्फर्मेशन इंडस्ट्री है।[४]

भारत में प्रतिबंधित

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 9 दिसम्बर 2014 को एफ़आरएएनडी के तहत शाओमी को भारत में चीन से मोबाइल लाकर बेचने पर 5 फरवरी 2015 तक प्रतिबंधित कर दिया। लेकिन 16 दिसम्बर को उसे न्यायालय से क्वालकॉम वाले फोन बेचने का अधिकार मिल गया। लेकिन उसने उसके बिना दूसरे चिपसेट के साथ कई फोन बेचे। लेकिन उसने इस बात को मानने से इंकार कर दिया।[५]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. साँचा:cite web

Best MI Phones under 15000 स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।