दिव्य देशम

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(वैष्णव दिव्य देशम से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
गरुड़ की सवारी करते विष्णु और लक्ष्मी

दिव्य देशम (Divya Desam) या वैष्णव दिव्य देशम (Vaishnava Divya Desam) भगवान विष्णु के वह 108 मंदिर हैं जहाँ 12 आलवार संतों ने तीर्थ करा था। इन 108 मंदिरों में से 105 भारत में और एक नेपाल में स्थित हैं। अन्य दो पृथ्वी से अन्य किसी स्थान पर माने जाते हैं। भारत में यह कई राज्यों में फैले हुए हैं: तमिल नाडु (84), केरल (11), आन्ध्र प्रदेश (2), गुजरात (1), उत्तर प्रदेश (4), उत्तराखण्ड (3)। 12 आलवार द्वारा इन दिव्य देशमों की वन्दना "दिव्य प्रबन्ध" नामक ग्रंथ में करी गई है, जो 4,000 तमिल छंदों का एक संकलन है। दिव्य देशम का एक उदहारण कांचीपुरम का वरदराज पेरुमाल मंदिर है।[१][२]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ