राजघाट समाधि परिसर
(राज घाट से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Gandhi Memorial.jpg
राज घाट में समाधिस्थल
चित्र:Inscribing at Raj Ghat.jpg
राजघाट पर महात्मा गाँधी के कथन का एक शिलालेख
दिल्ली में यमुना नदी के पश्चिमी किनारे पर महात्मा गांधी की समाधि स्थित है। काले संगमरमर से बनी इस समाधि पर उनके अंतिम शब्द हे राम उद्धृत हैं। अब यह एक सुन्दर उद्यान का रूप ले चुका है। यहाँ पर सुन्दर फव्वारे और अनेक प्रकार के पेड़ लगे हुए हैं। यहाँ पास ही शांति वन में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु की समाधि भी है। भारत आने वाले विदेशी उच्चाधिकारी महात्मा गांधी को श्रद्धांजली देने के लिए राजघाट अवश्य आते हैं।
समाधियों की सूचि
राजघाट परिसर पर सभी समाधियों की सूचि निम्न है:
| नाम | उपाधि | स्मारक | विशेष |
|---|---|---|---|
| महात्मा गाँधी | राष्ट्रपिता | राजघाट | काले संगमरमर का चबूतरा |
| जवाहर लाल नेहरु | भारत के प्रधान मंत्री | शांतिवन | एक बड़ी चौकी घास से घिरी हुई |
| लाल बहादुर शास्त्री | भारत के प्रधान मंत्री | विजय घाट | इनके नेतृत्व में भारत की भारत पाक युद्ध १९६५ में पाकिस्तान पर विजय का प्रतीक |
| संजय गाँधी | संसद सदस्य | — | शांति वन के निकट स्थित |
| इंदिरा गाँधी | भारत के प्रधान मंत्री | शक्ति स्थल | एक बड़ी लाल-स्लेटी शिला |
| जगजीवन राम | भारत के उप प्रधान मंत्री | समता स्थल | — |
| चौधरी चरण सिंह | भारत के प्रधान मंत्री | किसान घाट | — |
| राजीव गाँधी | भारत के प्रधान मंत्री | वीर भूमि | एक बड़ा कमल पुष्प जिसको घेरे हुए 46 छोटे कमल उनके जीवन के वर्ष दर्शाते हैं। इसको घेरे हुए सभी राज्यों से आईं शिलाएं रखी हैं।[१] |
| ज्ञानी जैलसिंह | भारत के राष्ट्रपति | एकता स्थल | — |
| शंकर दयाल शर्मा[२] | भारत के राष्ट्रपति | — | विजय घाट के निकट स्थित |
| देवी लाल | भारत के उप प्रधानमंत्री | — | किसान घाट के निकट स्थित |
| चंद्रशेखर | भारत के प्रधानमंत्री | जननायक स्थल[३] | — |
| इंद्र कुमार गुजराल | भारत के प्रधानमंत्री | स्मृति स्थल | — |
| अटल बिहारी वाजपेयी | भारत के प्रधानमंत्री | सदैव अटल | विजयघाट के निकट |
| प्रणब मुखर्जी | भारत के राष्ट्रपति |
दीर्घा
- राजघाट समाधी परिषर में स्थित समाधियों की तस्वीरें
- The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh paying homage at the Samadhi of Indira Gandhi at Shakti Sthal on the occasion of 61st Independence Day in Delhi on August 15, 2007.jpg
मनमोहन सिंह शक्ति स्थल पर, 15 अगस्त 2007
- Sanjay Gandhi Memorial.jpg
संजय गांधी मेमोरियल, दिल्ली
- Rajiv Gandhi Memorial, Delhi.jpg
वीर भूमि
- The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh performing the parikrama at the Samadhi of Pandit Jawaharlal Nehru at Shantivan on the occasion of 62nd Independence Day in Delhi on August 15, 2008.jpg
15 अगस्त, 2008 को शांतिवन में मनमोहन सिंह
- The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh paying floral tributes at the Samadhi of Babu Jagjivan Ram on the occasion of his 101st birth anniversary at Samta Sthal, in Delhi on April 05, 2008.jpg
5 अप्रैल 2008 को समता स्थली में मनमोहन सिंह
- The President of India, Smt. Pratibha Patil paying tributes at Vijay Ghat the Samadhi of Late Prime Minister Lal Bahadur Shastri, in Delhi on July 26, 2007.jpg
विजय घाट पर प्रतिभा पाटिल, 26 जुलाई 2007
- The Prime Minister, Dr. Manmohan Singh paying floral tribute to the former Prime Minister, Late Ch. Charan Singh on his 104th birth anniversary at Kisan Ghat in Delhi on December 23, 2006.jpg
23 दिसंबर, 2006 को किसान घाट पर मनमोहन सिंह