रसगुल्ला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
रसगुल्ला Veg symbol.svg 
Rasgullas from Odisha and Bengal.jpg
ओड़िशा से पाहाल रसगुल्ला (बाएँ) और पश्चिम बंगाल से बंगाली रसगुल्ला (दाएँ)
उद्भव
वैकल्पिक साँचा:nowrap चमचम
संबंधित देश भारत
देश का क्षेत्र भारतीय उपमहाद्वीप
व्यंजन का ब्यौरा
भोजन मिठाई
परोसने का तापमान गर्म, ठंडा या कमरे का तापमान
मुख्य साँचा:nowrap छेना, चीनी
अन्य प्रकार बंगाली रसगुल्ला, ओड़िया रसगुल्ला

रसगुल्ला एक दक्षिण एशियाई सिरप वाली मिठाई है जो भारतीय उपमहाद्वीप और दक्षिण एशियाई प्रवासी क्षेत्रों में लोकप्रिय है। यह छेना (एक भारतीय पनीर) और सूजी के आटे के गेंद के आकार के पकौड़े से बनाया जाता है, जिसे चीनी से बने हल्के चाशनी में पकाया जाता है। यह तब तक किया जाता है जब तक कि सिरप पकौड़ी में प्रवेश न कर जाए।

विधि

रसगुल्ला बनाने के लिये मुख्य सामग्री छैना है, जिसे हम ताजी छैना कह कर डेयरी से ला सकते हैं या दूध से हम इसे घर पर बना सकते हैं। यदि हमको छैना घर पर बनाना हैं तो सबसे पहले हम रसगुल्ले बनाने के लिये छैना बनायेगे.

छैना बनाने के लिये दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में निकाल कर गरम कीजिये. दूध में उबाल आने के बाद नीबू का रस डालते हुये चमचे से चलाइये. दूध जब पूरा फट जाय, दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो तुरन्त आग बन्द कर दीजिये. छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल दीजिये ताकि नीबू का स्वाद छैना में न रहे. कपड़े को हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है।

छैना को बड़ी थाली में निकाल लीजिये, एरोरूट मिला कर छैना को अच्छी तरह मथिये. छैना को इतना मथिये कि वह चिकना गुथे हुये आटे की तरह दिखाई देने लगे. रसगुल्ला बनाने के लिये छैना तैयार है। इस छैने से थोड़ा थोड़ा छैना निकाल कर. पौन इंच से लेकर एक इंच व्यास के छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख लीजिये. सारे रसगुल्ले के लिये गोले इसी तरह बना लीजिये और इन्हें आधे घंटे के लिये किसी गीले कपड़े से ढक कर रख दीजिये.

300 ग्राम चीनी और 1 लीटर पानी किसी बर्तन में डाल कर गरम कीजिये. जब पानी खौलने लगे तो छैने से बने गोले पानी में डाल दीजिये. बर्तन को ढक दीजिये, इन छैना के गोलों को, 20 मिनिट तक मीडियम आग पर उबलने दीजिये. रसगुल्ले पक कर फूल जायेंगे, गैस बन्द कर दीजिये. रसगुल्ले सीरप में ही ठंडे होने दीजिये.

लीजिये छैना के रसगुल्ले तैयार हैं। ठंडा होने के बाद, रसगुल्लों को फ्रिज में रख दीजिये और अब ठंडा ठंडा रसगुल्ला परोसिये और खाइये.

चित्र

सावधानियां

  1. छैना ताजा और फुल क्रीम दूध या ए 2 गांय के दूध की क्रीम से बनायें।
  2. छैना से निचोड़ कर पानी पूरी तरह निकाल दीजिये।
  3. छैना और एरोरूट मिला कर इतना मथिये कि छैना आटे की तरह चिकना लगने लगे।