मॅलानिशिया

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मेलानेशिया से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
चित्र:Melanesian Cultural Area.png
मॅलानिशिया का सांस्कृतिक क्षेत्र

मॅलानिशिया ओशिआनिया का एक उपक्षेत्र है जो प्रशांत महासागर के पश्चिमी भाग से लेकर आराफ़ूरा सागर तक और फिर पूर्व में फ़िजी तक का इलाक़ा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के उत्तर और उत्तर-पूर्व के कई द्वीप शामिल हैं, जैसे के नया गिनी, फ़िजी, सोलोमन द्वीपसमूह, वानुअतु, वग़ैराह।

नाम की उत्पत्ति

"मॅलानिशिया" का नाम यूनानी भाषा के दो शब्दों को जोड़ने से आता है - "मेलास" (μέλας) यानि "काला" और "निसोस" (νῆσος) यानि "द्वीप"। इसलिए "मॅलानिशिया" के नाम का मतलब "काले द्वीप" है, जो इन द्वीपों पर रहने वाली मानव जातियों की काली त्वचा की तरफ़ एक इशारा है। यह नाम फ़्रांसिसी नौसैनिक नेता और खोजक झ़ूल द्युमाँ दूरवीय (Jules Dumont d'Urville) ने १८३२ में पोलिनिशिया और इस क्षेत्र में अंतर बताने के लिए गढ़ा था क्योंकि इन दोनों इलाक़ों के लोग पड़ौसी तो हैं लेकिन इनकी जातियां एक-दुसरे से कुछ भिन्न हैं।[१]

लोग

स्क्रिप्ट त्रुटि: "main" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

चित्र:Typus eines Papua (Papuan type), German New Guinea.jpg
नया गिनी के एक पुरुष का १९०४ में खेंचा गया चित्र

इतिहासकारों का मानना है के मॅलानिशिया के मूल निवासी आधुनिक युग में पापुई भाषाओं को बोलने वाले लोगों के पूर्वज थे। यह मूल मॅलानिशियाई लोग कई द्वीपों पर फैले हुए थे जिसमें सोलोमोन द्वीप समूह भी शामिल था।[२] आज से लगभग ४००० साल पूर्व इन मूल निवासियों का ऑस्ट्रोनेशियाई लोगों के साथ सम्पर्क हुआ। माना जाता है के यह पहला सम्पर्क नया गिनी के उत्तरी तट पर या उस से उत्तर के कुछ द्वीपों पर हुआ। इसके बाद मॅलानिशिया की भाषा, संस्कृति और जाती में कुछ ऑस्ट्रोनेशियाई मिश्रण भी हुआ जो आज के मॅलानिशियाई लोगों में देखा जाता है।[३]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. साँचा:cite journal
  3. साँचा:cite book