मिलाम हिमानी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(मिलाम हिमनद से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
मिलाम हिमानी
Milam Glacier
साँचा:location map
स्थान कुमाऊँ हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत
निर्देशांक साँचा:ifemptyसाँचा:ifempty
क्षेत्रफल साँचा:convert
लम्बाई साँचा:convert

मिलाम हिमानी (Milam Glacier) भारत के उत्तराखण्ड राज्य के कुमाऊँ हिमालय में स्थित एक हिमानी (ग्लेशियर) है। प्रशासनिक रूप से यह पिथौरागढ़ ज़िले की मुनस्‍यारी तहसील के अंतर्गत आती है। यह नन्दा देवी से 15 किलोमीटर (9 मील) पूर्वोत्तर में है। मिलाम हिमानी 5,500 मीटर (18,000 फुट) से आरम्भ होकर अपने मुख पर 3,870 मीटर (12,700 फुट) बहती है, जहाँ से गोरी गंगा नदी आरम्भ होती है।[१]

पर्यटन

1962 भारत-चीन युद्ध के पश्चात मिलाम हिमानी को गैर-सनिकों के लिए बंद कर दिया गया था। 1994 में इसे फिर से खोल दिया गया और यह अब पर्वतीय हाईकिंग के लिए लोकप्रिय है। हिमानी के मुख के समीप मिलाम गाँव स्थित है जो मुनस्‍यारी से कुछ दूरी पर है। हिमानी तक की पैदल-यात्रा मुनस्‍यारी से ही आरम्भ होती है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. Garhwal-Himalaya-Ost, 1:150,000 scale topographic map, prepared in 1992 by Ernst Huber for the Swiss Foundation for Alpine Research, based on maps of the Survey of India.