माशेरब्रुम पर्वत शृंखला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(माशेरब्रुम पर्वतों से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
माशेरब्रुम शृंखला
Masherbrum Mountains
माशेरब्रुम

माशेरब्रुम

विवरण
क्षेत्र: पाक अधिकृत कश्मीर
सर्वोच्च शिखर: माशेरब्रुम
सर्वोच्च ऊँचाई: ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट)
निर्देशांक: स्क्रिप्ट त्रुटि: "geobox coor" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।


माशेरब्रुम पर्वत शृंखला पाक अधिकृत कश्मीर के बल्तिस्तान क्षेत्र में स्थित काराकोरम पर्वतों की एक उप-शृंखला है।

भूगोल

माशेरब्रुम पर्वत समूह बाल्तोरो हिमानी की दक्षिणी तरफ़ स्थित हैं। इन पर्वतों की दक्षिणी ओर सिंधु नदी का जलसम्भर क्षेत्र आ जाता है और हूशे नदी यहाँ से उभरती है जिसका पानी आगे चलकर सिंधु में विलय होता है। माशेरब्रुम के पर्वत बाल्तोरो मुज़ताग़ के पर्वतों जितने प्रसिद्ध नहीं हैं जो बाल्तोरो हिमानी के पार स्थित हैं। लेकिन फिर भी माशेरब्रुमों में दुनिया के सबसे ऊँचे पहाड़ों में से कुछ सम्मिलित हैं। इनमें सबसे बुलंद पर्वत का नाम भी 'माशेरब्रुम पर्वत' ही है और यह ७,८२१ मीटर (२५,६५९ फ़ुट) ऊँचा है। विश्व भर से पर्वतारोही यहाँ के पर्वतों की चुनौती से जूझने आते हैं।[१]

कुछ शिखर

यह माशेरब्रुम शृंखला के उन शिखरों की तालिका है जो ७,२०० मीटर (२३,६२० फ़ुट) से ज़्यादा लम्बे हैं और कम-से-कम ५०० मीटर (१,६४० फ़ुट) का स्वतंत्र शिखर रखते हैं (यानि केवल किसी दूसरे ऊँचे पहाड़ के कंधे पर छोटा-सा शिखर नहीं हैं)।

पर्वत ऊँचाई (मीटर) ऊँचाई (फ़ुट) निर्देशांक उग्रता (मीटर) बुनियादी पर्वत पहला आरोहण आरोहण (चेष्टाएँ)
माशेरब्रुम
(Masherbrum)
७,८२१ २५,६५९ साँचा:coord २,४५७ गाशेरब्रुम १
(Gasherbrum I)
१९६० ४ (९)
चोगोलीसा
(Chogolisa)
७,६६५ २५,१४८ साँचा:coord १,६२४ माशेरब्रुम
(Masherbrum)
१९७५ ४ (२)
बाल्तोरो कांगड़ी
(Baltoro Kangri)
७,३१२ २३,९९० साँचा:coord १,०४० चोगोलीसा
(Chogolisa)
१९७६ १ (०)
बल्तिस्तान पर्वत (के६)
(Baltistan Peak (K6))
७,२८२ २३,८९१ साँचा:coord १,९६२ चोगोलीसा
(Chogolisa)
१९७० १ (३)

अन्य पर्वत

यह अन्य उल्लेखनीय पर्वत हूशे वादी क्षेत्र में स्थित हैं:

  • के७ (K7), ६,९३४ मीटर
  • कपूरा (Kapura), ६,५४४ मीटर
  • द्रिफ़ीका (Drifika), ६,४४७ मीटर

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

साँचा:reflist

  1. Encyclopedia of Snow, Ice and Glaciers स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।, Vijay P. Singh, Umesh K. Haritashya, pp. 511, Springer, 2011, ISBN 9789048126415, ... Masherbrum (7,821 m) range Baltistan peak (K6) (7,821 m) Link Sar (7,041 m) Chogolisa ...