भोपाल ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(भोपाल ज़िले से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
भोपाल ज़िला
Bhopal district
MP Bhopal district map.svg

मध्य प्रदेश में भोपाल ज़िले की अवस्थिति
राज्य मध्य प्रदेश
साँचा:flag/core
प्रभाग भोपाल
मुख्यालय भोपाल
क्षेत्रफल साँचा:convert
जनसंख्या 2,371,061[१] (2011)
साक्षरता 82.3%[२]
लिंगानुपात 911[१]
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र भोपाल
आधिकारिक जालस्थल

भोपाल भारतीय राज्य मध्य प्रदेश का एक जिला है। जिले का मुख्यालय भोपाल है जो राज्य की राजधानी भी है। भोपाल जिले के उत्तर में गुना जिला, उत्तर-पूर्व में विदिशा जिला, पूर्व व दक्षिण-पूर्व में रायसेन जिला, दक्षिण व दक्षिण-पश्चिम में सिहोर जिला तथा उत्तर-पश्चिम में राजगढ़ जिला स्थित है। भोपाल शहर जिले के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह जिला भोपाल मण्डल के अन्दर आता है।

विवरण

ज़िले का क्षेत्रफल २,७२२ वर्ग किमी॰ और जनसंख्या १८,३६,७८४ (सन् 2001) है। साक्षरता दर ६३% है। ज़िले का एस. टी. डी (STD) कोड ०७५५ है। ज़िले कीसमुद्र तल से उचाई ४२७ मीटर है। यहअक्षांश 23.25° उत्तर और रेखांश 77.42° पूर्व पर स्थित है। औसत वर्षा १२००मिमी है।

प्रशासनिक परिचय

जिले का प्रशासनिक मुख्‍यालय भोपाल में है। प्रशासन की सुविधा हेतु जिले को 02 तहसीलों हुजूर, एवं बैरसिया में विभक्‍त किया गया है। त्रि-स्‍तरीय पंचायत राज व्‍यवस्‍था के अन्‍तर्गत 01 जिला पंचायत, 02 जनपद पंचायत एवं 195 ग्राम पंचायतें तथा 491 ग्रामसभाएं है। जिलें में कुल ग्रामों की संख्‍या 526 हैं, जिनमें से 462 आबाद ग्राम एवॅ 29 ग्राम वीरान हैं। इनमें से 492 राजस्‍व ग्राम हैं तथा 05 वनग्राम हैं। जिले में दो विकासखंड फन्‍दा एवं बैरसिया हैं।[३] भोपाल जिले में कुल 07 विधानसभा क्षेत्र यथा बैरसिया, भोपाल उत्‍तर, भोपाल दक्षिणपश्चिम,भोपाल मध्‍य,हुजुर, नरेला,एवं गोविन्‍दपुरा हैं, ये भोपाल संसदीय क्षैत्र के अन्‍तर्गत आते हैं। जिले में 35 पुलिस थाना एवं 31 पुलिस चौकी हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. [१] स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है। आधिकारिक वेबसाइट