भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:asbox साँचा:location map+ भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यानी, आई. आई. एस. ई. आर.) भारत के प्रमुख विज्ञान संस्थान हैं। यह संस्थान कोलकाता, पुणे, मोहाली, भोपाल एवं तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं। इन संस्थानों की स्थापना भारत में विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई है। यह संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं। प्रत्येक आई. आई. एस. ई. आर. को प्रथम ५ वर्षों के वित्तीय परिव्यय के लिए ५०० करोड़ रुपयों का आवंटन किया गया है | फिलहाल, सभी आई. आई. एस. ई. आर. अस्थाई परिसरों से संचालित हो रहे हैं | कोलकाता परिसर आई. आई. टी. खड़गपुर के कोलकाता परिसर से, पुणे परिसर राष्ट्रीय रसायन प्रयोगशाला से संलग्न परिसर से, मोहाली परिसर महात्मा गाँधी लोक प्रशासन संस्थान चंडीगढ़ से, भोपाल परिसर आई. टी.आई. राहत गैस बिल्डिंग से एवं तिरुवनंतपुरम परिसर अभियांत्रिकी महाविद्यालय त्रिवेंद्रम से संचालित हो रहे हैं |

शैक्षिक कार्यक्रम

१. एकीकृत एम.एस. (बी.एस. - एम.एस. दोहरी उपाधि)

२. पीएचडी

३. एकीकृत पीएचडी

४. पीएचडी उपरांत शैक्षिक कार्यक्रम


इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ