प्रणव धनावड़े

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(प्रणव धनवाड़े से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
प्रणव धनावड़े
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
लुआ त्रुटि package.lua में पंक्ति 80 पर: module 'Module:i18n' not found।
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम प्रणव प्रशांत धनावड़े
जन्म साँचा:br separated entries
मृत्यु साँचा:br separated entries
बल्लेबाजी की शैली दाहिने हाथ से
भूमिका बल्लेबाज
साँचा:infobox cricketer/career
स्रोत : क्रिकइन्फो

प्रणव धनावड़े, मुम्बई, महाराष्ट्र में रहने वाले एक भारतीय क्रिकेटर हैं। जनवरी २०१६ में वे एक आधिकारिक तौर पर मान्यता प्राप्त मैच में एक पारी में १,००० से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। के.सी. गांधी स्कूल की तरफ से उन्होंने केवल ३२७ गेंदों में अविजित १००९ रन बनाये। [१]ऐसा करके धनवाड़े ने एक ब्रिटिश स्कूली छात्र ए. ई. जे. कॉलिंस द्वारा बनाये ११६ वर्ष पुराने अविजित ६२८ रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

के.सी. गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल की तरफ से खेल रहे १५ साल के धनवाड़े ने मुंबई क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित भंडारी कप अंतरस्कूल टूर्नामेंट में आर्य गुरूकुल के खिलाफ केवल ३२७ गेंदों पर यह स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट ३१२.३८ रहा।

प्रणव के पिता का नाम प्रशांत धनावड़े है। वे मुंबई में रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं।

सन्दर्भ