द ट्रिब्यून (चंडीगढ़)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(द ट्रिब्यून से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
द ट्रिब्यून
Bhagat Singh's execution Lahore Tribune Front page.jpg
१९३१ के ऐतिहासिक संस्करण का मुख्य पृष्ट
प्रकार दैनिक समाचारपत्र
प्रारूप बड़ा चिट्ठा
स्वामित्व द ट्रिब्यून ट्रस्ट
प्रधानसंपादक हरीश खरे 
संस्थापना २ फरवरी, १८८१
राजनैतिक दृष्टिकोण तटस्थ
भाषा अंग्रेजी
मुख्यालय चंडीगढ़, भारत
जालपृष्ठ Tribuneindia.com

साँचा:italic title

द ट्रिब्यून एक अंग्रेजी भाषा का भारतीय दैनिक समाचार पत्र है जो चंडीगढ़, नई दिल्ली, जालंधर, देहरादून और बठिंडा से प्रकाशित होता है। २ फ़रवरी १८८१ को, लाहौर (अब पाकिस्तान में) में एक परोपकारी सरदार दयाल सिंह मजीठिया द्वारा यह स्थापित किया गया था।[१] यह ट्रस्ट पांच न्यासियों द्वारा चलाया जाता है।[१] यह भारत का एक प्रमुख समाचार पत्र है जो की दुनिया भर में पढ़ा जाता है। [२][३][४][५] भारत में, यह पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेशऔर चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र का अग्रणी अंग्रेजी दैनिक है। [६]

डॉ हरीश खरे[७] ट्रिब्यून समूह के समाचार पत्रों के मुख्य संपादक हैं।

अंग्रेजी भाषा के द ट्रिब्यून की दो सह प्रकाशन- दैनिक ट्रिब्यून (हिंदी में) और पंजाबी ट्रिब्यून (पंजाबी में) हैं। आर. के. सिंह दैनिक ट्रिब्यून के और सुरिंदर सिंह तेज पंजाबी ट्रिब्यून के संपादक हैं। 'द ट्रिब्यून' का में इंटरनेट संस्करण जुलाई १९९८ शुरू किया गया था। 'पंजाबी ट्रिब्यून' और 'दैनिक ट्रिब्यून' के इंटरनेट संस्करणों को १६ अगस्त २०१० को शुरू किया गया। [८] तीनों समाचार पत्र 'द ट्रिब्यून ट्रस्ट' द्वारा प्रकाशित है। न्यायमूर्ति एस. एस. सोढ़ी ट्रिब्यून ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। इसमें श्री नरेन्द्र नाथ वोहरा, लेफ्टिनेंट जनरल एस. एस. मेहता (सेवानिवृत्त), श्री नरेश मोहन और श्री गुरबचन जगत न्यासियों के रूप में शामिल हैं।

प्रेम भाटिया, हरि जय सिंह, एच. के. दुआ, और राज चेंगप्पा अतीत में द ट्रिब्यून के मुख्य संपादक रहे हैं।

सन्दर्भ

  1. इस तक ऊपर जायें: साँचा:cite web
  2. साँचा:cite web
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. साँचा:cite news
  7. साँचा:cite web
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:official website

साँचा:navbox