दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ

साँचा:infobox writer दीनानाथ गोपाल तेंदुलकर (1909–1971) एक भारतीय लेखक और वृत्तचित्र निर्माता थे। उन्हें मुख्यतः महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी (अंग्रेज़ी में) नाम से महात्मा गाँधी की आठ खण्डों में लिखी जीवनी के लिए जाना जाता है।

आरंभिक जीवन

उनका जन्म तत्कालीन बॉम्बे प्रेसिडेंसी (वर्तमान महाराष्ट्र) के रत्नागिरि में हुआ तथा शिक्षा कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनिवर्सिटी ऑफ़ मारबर्ग और गौटिंगन विश्वविद्यालयों में हुई।[१]

लेखक

उन्होंने महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी नामक महात्मा गाँधी की आठ खण्डों जीवनी लिख कर अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की।[२][३][४] वास्तव में उन्होंने गाँधीजी की जीवनी में महत्वपूर्ण कार्य किया जो तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्राक्कथन के साथ साथ 1951 में पहली बार प्रकाशित हुआ।[५] उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद ने पद्म भूषण (भारत के तीसरे सर्वोच्य नागरिक सम्मान) से सम्मानित किया। उन्होंने पुरस्कार लेना अस्वीकार कर दिया और उसके बदले एक घड़ी स्वीकार की।[६][७] तेंदुलकर की 1967 की ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान जीवनी - फेथ इज़ ए बैटल ग़फ़्फ़ार ख़ान के जीवन पर रचित दुर्लभ कार्यों में से एक है।[८] 1957 में 'नेशनल बुक ट्रस्ट' की स्थापना पर उन्हें इसका सदस्य नियुक्त किया गया।[९][१०] उनके अन्य कार्यों में 30 मंथ्स इन रशिया (1943), गाँधी इन चम्पारन (1957) और सोवियत-संस्कृति हैं। उन्होंने दो अन्य पुस्तकों - जवाहरलाल नेहरू इन पिक्चर्स (1967) और गाँधीजी: हिज़ लाइफ़ एण्ड वर्क्स (1944) का सम्पादन भी किया है। तेंदुलकर, वृत्तचित्र-निर्माता भी थे जिनका प्रशिक्षण मास्को में सेर्गे (मिखाइलोविच) आइसेन्स्टाइन के अधीन हुआ। तेंदुलकर और उनके साथी यूरोपीय प्रशिक्षित फ़िल्म निर्माता - पीवी पैथी और के एस हिरलेकर- को भारत में अग्रणी वृत्तचित्र निर्माता माना जाता है।[७][११][१२][१३][१४]

जीवनी

  • महात्मा: लाइफ़ ऑफ़ मोहनदास कर्मचन्द गाँधी (Mahatma: Life of Mohandas Karamchand Gandhi)
  • 30 मंथ्स इन रशिया (30 months in Russia)[१५]
  • फेथ इज़ ए बैटल (Faith is a Battle) (ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान की जीवनी)[१६]
  • (ed.) जवाहरलाल नेहरू इन पिक्चर्स (Jawaharlal Nehru in pictures)[१७]
  • गाँधी इन चम्पारन (Gandhi in Champaran)[१८]
  • सोवियत संस्कृति[१]
  • (ed.)गाँधीजी: हिज़ लाइफ़ एण्ड वर्क्स (Gandhiji:His life and works)[१९]

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ