दिग्विजय सिंह (राजनीतिज्ञ)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
दिग्विजय सिंह
Digvijaya Singh.jpg
दिग्विजय सिंह २००२ में

पद बहाल
७ दिसंबर १९९३ – ८ दिसंबर २००३
पूर्वा धिकारी सुंदरलाल पटवा
उत्तरा धिकारी उमा भारती
चुनाव-क्षेत्र राघोगढ़

जन्म साँचा:br separated entries
राजनीतिक दल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
जीवन संगी साँचा:marriage
साँचा:marriage
पेशा राजनेता, कृषिविद
जालस्थल DigvijayaSingh.in
साँचा:center

दिग्विजय सिंह (जन्म: २८ फ़रवरी १९४७) एक भारतीय राजनेता, मध्यप्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश से राज्य सभा सांसद हैं, इसके पूर्व इस पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव के पद पर थे। [१] [२][३] लोकसभा चुनाव 2019 मे मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बनाये गये हैं।

शुरूआती जीवन

दिग्विजय सिंह का जन्म राघोगढ़ में सामंती परिवार में हुआ था। रघोगढ़, ग्वालियर राज्य के अधीन एक राज्य था।[४] दिग्विजय सिंह ने प्राम्भिक शिक्षा डेली कॉलेज इंदौर से प्राप्त की[५] । इसके बाद श्री गोविन्दराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान, इंदौर से ही इंजीनियरिंग कि डिग्री प्राप्त की [६]

राजनैतिक जीवन

दिग्विजय सक्रिय राजनीति में १९७१ में आये, जब वह राघोगढ नगरपालिका अध्यक्ष बने। १९७७ में काँग्रेस टिकट पर चुनाव जीत कर रागोगढ़ विधान सभा क्षेत्र से विधान सभा सदस्य बने। १९७८-७९ में दिग्विजय को प्रदेश युवा काँग्रेस का महासचिव बनाया गया। १९८० में वापस रागोगढ़ से चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय को अर्जुन सिंह मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री का पद दिया गया तथा बाद में कृषि विभाग दिया गया। १९८४, १९९२ में दिग्विजय को लोकसभा चुनाव में विजय मिली। १९९३ और १९९८ में इन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।[७] वे कांग्रेस के महासचिव पद पर (२००४-२०१८) रहते हुए अनेक प्रदेशों का प्रभार संभाल चुके हैं। उनके कार्यकाल (प्रभार) में कांग्रेस ने कई राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन किए। असम, महाराष्ट्र कर्नाटक और राजस्थान में सरकारें बनीं तथा उत्तर प्रदेश, गोवा और बिहार में कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ाने में उनका योगदान रहा। वर्तमान में वे राज्य सभा सांसद हैं [८]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  4. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  5. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  6. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

बाहरी कड़ियाँ

साँचा:s-start साँचा:succession box साँचा:s-end

साँचा:navbox