त्रिवेन्द्र सिंह रावत

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(त्रिवेंद्र सिंह रावत से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
त्रिवेन्द्र सिंह रावत
The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat.jpg

पद बहाल
18 मार्च 2017 – मार्च 2021
पूर्वा धिकारी हरीश रावत
उत्तरा धिकारी तीरथ सिंह रावत

जन्म साँचा:br separated entries
राष्ट्रीयता भारतीय
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी
जीवन संगी सुनीता रावत[१]
बच्चे 2 पुत्रि‍याँ
निवास S-3 C-130, डिफेन्स कॉलोनी , देहरादून उत्तराखंड[२]
शैक्षिक सम्बद्धता परास्नातक उपाधि[२]
पेशा सामाजिक कार्य,राजनीति
धर्म हिन्दू
साँचा:center

त्रिवेन्द्र सिंह रावत उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हैं। 17 मार्च 2017 को वे उत्तराखण्ड के मुख्यमन्त्री नियुक्त हुए[१]

व्यक्तिगत जीवन

रावत के पिता का नाम प्रताप सिंह और माता का नाम बोद्धा देवी है। रावत का विवाह सुनीता से हुआ। सुनीता रावत शिक्षि‍का हैं और देहरादून में नियुक्‍त हैं। इनकी दो पुत्रि‍याँ हैं। [१]

जुलाई 2019 में, त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गाय एकमात्र ऐसा जानवर है जो ऑक्सीजन को बाहर निकालता है,[३] और तपेदिक को ठीक कर सकता है, जिसके लिए उनके अवैज्ञानिक बयान के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई थी।[४]

मई 2021 में, रावत ने कहा कि कोरोनावायरस भी एक जीवित जीव है जिसे इंसानों की तरह जीने का अधिकार है।[५] यह वायरस लगातार अपना रूप बदल रहा है। विपक्ष ने उनकी आलोचना की और कहा कि उनका बयान मूर्खतापूर्ण और बकवास है, और उन्होंने अपना दिमाग खो दिया है और उनके पास कोई दृष्टि नहीं है।[६]

शिक्षा

  • 1983: श्रीनगर गढ़वाल विश्वविद्यालय से परास्नातक की उपाधि।
  • 1984: पत्रकारिता में डिप्लोमा [२]

राजनीतिक जीवन

  • 1979:रावत का राजनीतिक सफर प्रारम्भ हुआ और इसी वर्ष त्रिवेंद्र राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े।
  • 1981: में संघ के प्रचारक के रूप में काम करने का उन्‍होंने संकल्प लिया।
  • 1985: में देहरादून महानगर के प्रचारक बने।
  • 1993: में वह भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री।
  • 1997 : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री
  • 2002 : भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री[१]
  • 2002 विधानसभा चुनाव में डोईवाला विधानसभा से विजयी हुए.[१]
  • 2007:डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने।[७][८]
  • 2017 :डोईवाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से उत्तराखंड विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए।[२]
  • 17 मार्च 2017 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री नियुक्त हुए[९][१०]

सन्दर्भ

  1. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  2. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  3. साँचा:cite web
  4. साँचा:cite web
  5. साँचा:cite web
  6. साँचा:cite web
  7. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  8. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  9. स्क्रिप्ट त्रुटि: "citation/CS1" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।
  10. *त्रिवेंद्र सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।

साँचा:navbox साँचा:asbox