गुणता कारक
(क्वालिटी फैक्टर से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ
खोज पर जाएँ
चित्र:Bandwidth.svg
एक अवमन्दित दोलक की ऊर्जा-आवृत्ति ग्राफ। इसमें बैण्डविथ Δf = f1 − f2 दिखाया गया है। दोलक या अनुनादी का Q-फैक्टर fc/Δf के बराबर होता है।
भौतिकी तथा इंजीनियरी में, किसी दोलक या अनुनादी के बैंडविथ और मध्य आवृत्ति के अनुपात को उसका गुणता कारक या क्वालिटी फैक्टर (quality factor या Q factor) कहते हैं। यह एक विमाहीन राशि है (आवृत्ति/आवृत्ति)। गुणता कारक यह बताता है कि कोई दोलक या अनुनादी कितना अधिक निम्नावमंदित (अंडरडैम्प्ड) है। ऊर्जा ह्रास की दृष्टि से कहें तो उच्च Q का अर्थ है कम दर से ऊर्जा का ह्रास (भण्डारित ऊर्जा के सापेक्ष)।
- <math>
Q = \frac{f_c}{f_2 - f_1} = \frac{f_c}{\Delta f} </math>