कुन्ती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(कुंती से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
कुन्ती
कुन्ती और पाण्डु
हिंदू पौराणिक कथाओं के पात्र
नाम:कुन्ती
अन्य नाम:चिरकुमारी , प्रथा
संदर्भ ग्रंथ:महाभारत
राजवंश:कुन्तिभोज
माता-पिता:{{{माता और पिता}}}
भाई-बहन:वसुदेव ( छोटे भाई ) और सुतसुभा ( छोटी बहन )
जीवनसाथी:पाण्डु
संतान:कर्ण युधिष्ठिर भीमसेन अर्जुन
भगवान सूर्यनारायण कुन्ती को आशीर्वाद देते हुए

कुंती महाभारत में वर्णित पांडव जो कि छ: थे, में से बड़े चार की माता थीं। कुन्ती पंच-कन्याओं में से एक हैं जिन्हें चिर-कुमारी कहा जाता है। कुन्ती यदुवंशी राजा शूरसेन की पुत्री , वसुदेव और सुतसुभा की बड़ी बहन और भगवान श्रीकृष्ण की बुआ थी। नागवंशी महाराज कुन्तिभोज ने कुन्ती को गोद लिया था। ये हस्तिनापुर के नरेश महाराज पांडु की पहली पत्नी थीं। कुंती का एक नाम पृथा भी था।

कुंती को महर्षि दुर्वासा ने एक वरदान दिया था जिसमें कुंती किसी भी देवता का आवाहन कर सकती थी और उन देवताओं से संतान प्राप्त कर सकती थी। पाण्डु एवं कुंती ने इस वरदान का प्रयोग किया एवं धर्मराज, वायु एवं इंद्र देवता का आवाहन किया। अर्जुन चौथे पुत्र थे जो देवताओं के राजा इंद्र से हुए।

कर्ण सूर्यनारायण और कुंती के पुत्र थे , युधिष्ठिर यमराज और कुंती के पुत्र थे। भीमसेन पवनदेव और कुंती के पुत्र थे। अर्जुन इन्द्र और कुंती के पुत्र थे। सहदेव और नकुल अश्विनीकुमार और माद्री के पुत्र थे।

कुन्ती एक तपस्वी स्त्री थी, ये हस्तिनापुर राज्य की महारानी और इन्द्रप्रस्थ साम्राज्य की राजमाता थीं । युध्द के बाद गांधारी और धृतराष्ट्र के साथ ये कुंती भी उनकी सेवा के लिए वन में चली गयी क्योंकि वे दोनों नेत्रहीन थे।

सन्दर्भ

साँचा:navbox साँचा:navbox साँचा:asbox