काँट, शाहजहाँपुर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
(काँट (शाहजहाँपुर) से अनुप्रेषित)
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
साँचा:if empty
Kant / Kanth
{{{type}}}
साँचा:location map
निर्देशांक: साँचा:coord
देशसाँचा:flag/core
राज्यउत्तर प्रदेश
ज़िलाशाहजहाँपुर ज़िला
ऊँचाईसाँचा:infobox settlement/lengthdisp
जनसंख्या (2011)
 • कुल२७,१३७
 • घनत्वसाँचा:infobox settlement/densdisp
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

साँचा:template other

काँट (Kant) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के शाहजहाँपुर ज़िले में स्थित एक नगर है।[१][२]

विवरण

काँट एक नगर पंचायत के साथ-साथ एक प्राचीन व ऐतिहासिक स्थान है जो एक समृद्ध नगर में तेज़ी से बदल रहा है। सन् 1940 तक यह नगर ब्रिटिश सेना का हेडक्वार्टर (मुख्यालय) हुआ करता था। समय ने फिर करवट बदली और शाहजहाँपुर मुख्य शहर से मात्र 10 कि०मी० दूरी पर स्थित यह कस्बा अब बहुत तेजी से विकास कर रहा है।

जनसांख्यिकी

भारत की 2011 जनगणना के अनुसार नगर की कुल जनसंख्या 27,137 थी, जिसमें से 14,395 पुरुष और 12,742 स्त्रियाँ थीं। यहाँ का साक्षरता दर 49.28% था, जो राज्य औसत 67.68% से कम था। पुरुषों में यह दर 56.45% और स्त्रियों में 41.17% था। कुल जनसंख्या का 16.02% उन बच्चों का था जो 6 वर्ष से कम आयु के थे।

शैक्षणिक संस्थायें

वर्तमान काल में जो शैक्षणिक संस्थायें यहाँ के भौगोलिक क्षेत्र की जनसंख्या को शिक्षा देने का कार्य कर रही हैं, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  • राजकीय महाविद्यालय काँट शाहजहांपुर
  • जूनियर हाई स्कूल, काँट, शाहजहाँपुर
  • जूनियर हाई स्कूल, मोहल्ला पट्टी, काँट, शाहजहाँपुर
  • सरस्वती शिशु मन्दिर, काँट, शाहजहाँपुर
  • ऑक्सफोर्ड कान्वेण्ट स्कूल, काँट, शाहजहाँपुर
  • विनोबा भावे इण्टर कॉलेज, काँट, शाहजहाँपुर
  • राजकीय माध्यमिक विद्यालय, काँट, शाहजहाँपुर

यातायात

शाहजहाँपुर से जलालाबाद को जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण यहाँ से रोडवेज द्वारा दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, इटावा, फर्रुखाबाद आदि शहरों को आसानी से पहुँचा जा सकता है।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

  1. "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716
  2. "Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance स्क्रिप्ट त्रुटि: "webarchive" ऐसा कोई मॉड्यूल नहीं है।," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975